रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में रूसी बलों द्वारा यूक्रेन में पकड़े गए एक घायल ब्रिटिश को दिखाया गया है। रूसी बल के जवान उससे पूछताछ कर रहे हैं।


लंदन (राॅयटर्स)। वीडियो में रूसी सैनिकों द्वारा पूछताछ में ब्रिटिश व्यक्ति ने अपना नाम एंड्रयू हिल बताया है। वह ब्रिटिश लहजे में बात कर रहा था। उसके बांए बांह और सिर के चारों ओर पट्टी बंधी दिख रही है। उसके दाहिने बांह से खून नजर आ रहा है। रैंक के बारे में पूछने पर उसने बताया कि उसके पास कोई रैंक नहीं है... वह विदेशी लड़ाके के तौर पर मदद कर रहा है।ब्रिटिश विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया नहींरूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटिश व्यक्ति ने दक्षिण पश्चिम यूक्रेन के माइकोलाइव क्षेत्र में रूसी सैनिकों के समक्ष सरेंडर किया है। वह एक हथियार लिए हुए था। ब्रिटिश विदेश मंत्रालय ने तत्काल इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पकड़े गए ब्रिटिश व्यक्ति ने रूसी सैनिकों को बताया कि वह दक्षिण इंग्लैंड के प्लीमेट से है। उसकी एक पत्नी और चार बच्चे हैं।


घायल ब्रिटिश को मेडिकल सुविधा का दिया भरोसा

रूसी सैनिकों की पूछताछ में ब्रिटिश व्यक्ति ने कहा कि वह खुद से यूक्रेन की मदद के लिए आया है। उसने कहा कि रूसी सैनिकों ने उसका पासपोर्ट ले लिया है। उसने पूछा कि क्या वह सुरक्षित है तो रूसी सैनिकों ने उसे बताया गया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। घायल व्यक्ति को मेडिकल फैसिलिटी दी जाएगी। ऐसा लग रहा था कि गोली लगने से वह घायल हुआ है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh