सलमान खान की फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन बीत भी चुके हैं लेकिन फिर भी फिल्म का जादू चल नही पाया...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। वैसे करते भी क्यों नही, सलमान खान पूरे 4 साल बाद ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करते हुए अपने फैंस को ईदी देने वाले थे। खैर, अब तो फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन बीत भी चुके हैं और सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, वेंकटेश दग्गुबाती, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और जस्सी गिल जैसी बड़ी स्टारकास्ट और ईद पर इतनी बड़ी रिलीज होने के बावजूद फिल्म का जादू नही चल पाया।

#KisiKaBhaiKisiKiJaan registers its first noticeable drop [39.82%/twitter.com/hashtag/Eid?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#Eid period… The mass pockets continue to dominate, but metros register a sharp decline… Eyes ₹ 93 cr [+/-n Week 1… Fri 15.81 cr, Sat 25.75 cr, Sun 26.61 cr, Mon 10.17 cr, Tue 6.12 cr.… pic.twitter.com/vpN13vtRCy

— taran adarsh (@taran_adarsh) April 26, 2023

अब तक नही छुआ 100 करोड़ का आकड़ा
ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक कुछ खास कलेक्शन नही किया है। इस फिल्म ने पहले दिन बाक्सआफिस पर 15.81 करोड़ के साथ एक जबरदस्त ओपनिंग की। अगले दिन शनिवार को फिल्म ने 25.75 करोड़ की कमाई की और रविवार को 26.61 करोड़ के साथ फिल्म ने अपने बाक्सआफिस कलेक्शन में एक शानदार बढ़ोतरी की। वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म ने 10.17 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म सिर्फ 7.25 करोड़ पर ही धड़ाल हो गई। अब बात करें फिल्म के छठवें दिन के कलेक्शन की तो फिल्म ने बुधवार को की कोई खास कमाई नही की। फिल्म का अबतक का ओवरआल कलेक्शन 90 करोड़ के आस-पास रहा।

Posted By: Anjali Yadav