दिल्‍ली बेस्‍ड उद्योगपति संजय कपूर ने अपनी पत्‍नी करिशमा कपूर पर आरोप लगाया है की उन्‍होंने शादी सिर्फ पैसों के लिए की थी। उन्‍होंने यह बात बांद्रा के फैमिली कोर्ट में दाखिल की गई नई अर्जी में कही है।


बच्चों का कर रही इस्तेमालसंजय ने अपनी अर्जी में दावा किया है कि करिशमा एक पत्नी और बहू की जिम्मेदारी निभाने में असफल रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह एक मां का रोल भी ठीक से नहीं निभा पाई। बता दें की करिशमा और संजय के दो बच्चे हैं। लड़की समायरा और लड़का कियान जिनकी कस्टडी का मुद्दा अभी कोर्ट में पेंडिंग है। फिलहाल बच्चे करिशमा कपूर के साथ ही रहते हैं। संजय का यह भी आरोप है कि करिशमा बच्चों को यूज कर रहीं हैं, जिससे वो उनसें ज्यादा पैसे डिमांड कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि करिशमा ने बच्चों को उनके बीमार पिता से नहीं मिलने दिया। उनके पिता मिलने की आखिरी उम्मीद लिए ही 6 महीने पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए।झूठे हैं आरोप
करिशमा के वकील क्रांति साठे का कहना है कि संजय के सारे आरोप बेबुनियाद हैं। यह सब उनके द्वारा बनाई गई काल्पनिक कहानियां हैं। यह सारे आरोप लगाकर संजय केस को और मुश्किल बना रहे हैं। इससे बच्चों के लिए भी स्थिति मुश्किल हो जाएगी और इससे उन पर गलत असर पड़ सकता है। संजय और करिशमा की शादी 2003 में  हुई थी।

Posted By: Satyendra Kumar Singh