अनजान लोगों से दोस्‍ती करना अक्‍सर खतरे की आहट होती है कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़के के साथ जब उसने किसी दूसरे देश की लड़की को आई लव यू कह दिया। इन तीन शब्‍दों ने उसे जेल की सलाखों के पीछे रहने के लिए मजबूर कर दिया। आप सोच रहे होंगे कि आई लव यू बोलने पर कोई कैसे जेल जा सकता है पर सच यही है।

साऊदी अरब की है घटना
घटना साऊदी अरब की है। जहां एक लड़के को सोशल मीडिया पर एक लड़की से दोस्ती करना भारी पड़ गया। उसे जेल की हवा तक खानी पड़ी और जुर्माना भी झेलना पड़ा। सऊदी के रहने वाले अबु सिन अमेरिका की क्रिस्टीना क्रोकेट से वीडियो चैट पर बात कर रहे थे। जहां उन्होंने क्रिस्टीना को आई लव यू बोल दिया। इसके बाद क्रस्टीना ने भी दिल का साइन बनाते हुए उन्हें आई लव यू बोल दिया। ये चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
जाना पड़ा जेल
सऊदी अरब में काफी कड़े कानून हैं। यहां दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध रखने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। जेल से लौट कर आए अबु सिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि अब से वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसे शरिया कानून का उल्लंघन मानते हुए अबू सिन को सऊदी सरकार ने जेल में डाल दिया। कुछ ही हफ्तों पहले उसे जमानत पर रिहा किया गया है।
ऑनलाइन टच में आये थे अबु
ऑनलाइन फॉरम युनाऊ के जरिए अबु सिन और क्रिस्टीना संपर्क में आए थे। यहां खूबसूरत क्रिस्टीना को देखकर अबु सिन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने झट से क्रिस्टीना को आई लव यू बोल दिया। क्रिस्टीना ने भी उसे आई लव यू बोला। क्रिस्टीना ने अबु से उनका नाम और पता भी पूछा और उन्होंने अपना भी नाम पता बताया। सऊदी अरब के नैतिकता विभाग को जब इस बारे में पता लगा तो सिन को गिरफ्तार कर लिया गया। सिन पर अमर्यादित आचरण करने आरोप है।

 

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

 

Posted By: Prabha Punj Mishra