एक लड़का और लड़की कभी दोस्‍त नहीं हो सकते! आप यह बात मानते हों या नहीं लेकिन हमारी हिंदी फिल्‍मों में शायद ऐसा ही माना जाता है। 'मैनें प्‍यार किया' और 'कुछ कुछ होता है' के साथ कई मूवीज में आपने यह डायलॉग सुना ही होगा। कई बार अपनी दोस्‍ती यारी को लेकर हमारे दिमाग में भी यह सवाल आ ही जाता है कि क्‍या वाकई यही सच है? पूरी दुनिया को परेशान कर चुके इस मुश्‍किल सवाल का जवाब मिल गया। अरे जनाब इसका जवाब मैनें नहीं साइंस ने खोज निकाला है।


वैज्ञानिकों ने इन जोड़ियों में से हर एक लडके और लड़की को एक दूसरे से अलग करके एकांत कमरे में इंटरव्यू लिए। पहले सभी लड़कियों से उनके पुरुष मित्र के बारे में कई सवाल किए गए। जैसे वो अपने फ्रेंड के साथ कब कब रहना पसंद करती हैं। वो उनसे क्या उम्मीदें रखती हैं। इन सवालों में यह जानने की कोशिश की गई थी कि इन लड़कियों के मन में अपने पुरुष मित्र के प्रति प्यार वाला लगाव है या दोस्ती वाला।


रिसर्च के दूसरे स्टेप में लड़कों का भी ऐसा ही इंटरव्यू लिया गया। जिसका रिजल्ट लड़कियों से बिल्कुल उलट था। यानि कि ज्यादातर लड़कों ने अपनी फीमेल फ्रेंड के प्रति प्यार मोहब्बत वाली भावनाएं जाहिर की। अधिकतर लड़के अपनी फ्रेंड से दोस्ती की नहीं बल्कि प्यार की उम्मीद की लगाए बैठे थे। यानि की लड़के बॉर्न लवर बनकर उभरे थे।


महिला और पुरुष के रिश्ते को लेकर की गई इस रिसर्च में लड़के और लड़कियों के विचार तो एक दूसरे के विपरीत निकले। लड़कियां अपने फ्रेंड में दोस्ती तो लड़के सिर्फ प्यार तलाश रहे थे। भले ही इस रिजल्ट को देखकर वैज्ञानिक भी कन्फ्यूज हो गए हों लेकिन इससे एक बात तो साफ हो गई कि लड़का और लड़की मिलेंगे तो एक तरफ से दोस्ती तो दूसरी ओर से प्यार का हाथ बढ़ेगा और उसका रिजल्ट क्या होगा यह आप 'हम तुम' जैसी हिंदी फिल्म में देख ही चुके हैं।

 

Relationship News inextlive from Relationship Desk

Posted By: Chandramohan Mishra