अगर आप ऑफिस या घर में काम करते वक्‍त कुछ खाते पीते हैं तो सावधान! बहुत कम लोगों को ही ये पता है कि उनके लैपटॉप कीबोर्ड माउस के साथ ही उनके आईफोन आदि में बेहद खतरनाक बैक्‍टीरिया होते हैं। जो उनके लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में क्वींसलैंड विश्वविद्यालय ने अपने एक शोध में किया है।


रोजाना लोगों के संपर्क मेंजी हां हाल ही में क्वींसलैंड विश्वविद्यालय में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि आप घर से लेकर ऑफिस तक चाहे जितनी साफ-सफाई रख लें, फिर भी बैक्टीरिया पनपते रहते हैं। खास कर रोजमर्रा की चीजों में तो यह बिल्कुल अपना घर ही बना लेते हैं। इस संबंध में क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के सुपरबग साल्यूशन डिर्पामेंट के डारेक्टर डाक्टर मट कूपर का कहना ये बैक्टीरिया ये नियमित ही लोगों के संपर्क में आते हैं। ऑफिस हो या घर ये चप्पे चप्पे पर छोटी छोटी चीजों में अपनी जगह बनाए होते हैं। जिससे लोगों का इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं जाता है। जब कि कीबोर्ड पर पड़ने वाले निशान बैक्टीरिया के ही निशान होते है। इसके अलावा ये बैक्टीरिया माउस आदि में भी काफी संख्या में छुपे होते हैं।लड़ सकता है या नही
इस दौरान जैसे ही लोग इस पर अपना हाथ रखते हैं तो ये उसके शरीर के संपर्क में आ जाते हैं। इसके बाद अगर बिना हाथ धोए वे काम करते करते कुछ खा लेते हैं तो ये बैक्टीरिया आसानी से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। जिसके बाद बैक्टीरिया का इन्फेक्शन होने का खतरा बढ जाता है। कई बार इनसे स्किन डिजीज़ और पेट से जुड़ी बीमारियां फैल जाती हैं। इसके साथ ही डाक्टर कूपर का यह भी कहना है कि कई बार लोग साधारण साबुन और हैंडवॉश से हाथ साफ करने के बाद खा लेते हैं। ऐसे में यह देखना सबसे जरूरी होता है कि जिस साबुन और हैंडवॉश का इस्तेमाल हो रहा है कि वह बैक्टीरिया से लड़ सकता है या नही। उनका कहना है कि रिसर्च के दौरान जिस तरीके बैक्टीरिया के प्रारूप दिखे हैं उससे तो यह साफ है कि ये साधारण चीजों से नही मारे जा सकते हैं। हाथों से शरीर में प्रवेश


वही इस संबंध में डॉ इलियट का कहना है कि उन्होंने रिसर्च के दौरान पाया कि क्लीनर का हाथ पर इस्तेमाल करने के बाद भी बैक्टीरिया दिख रहे थे। जल्दबाजी या बस फारमेलिटी में हाथ धोने पर ये पूरी तरह से साफ नहीं होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हाथेलियों को काफी अच्छे क्लीन से धोने के बाद ही इनसे कुछ खाया पिया जाए। उनका कहना है कि सबसे ज्यादा बैक्टीरियां हाथों से ही शरीर में प्रवेश करते हैं। जिससे निमोनिया, दस्त के साथ और भी सक्रमण वाली बीमांरिया तेजी से फैलती हैं। उनका कहना है कि डेस्क, किचेन, आईफोन, दरवाजे के हैंडिल, पानी की बोतल, जैसी रोजमर्रा की छुई जाने वाली चीजों में ये बैक्टीरिया पूरे गुच्छे में रहते हैं।

inextlive from World News Desk

Posted By: Shweta Mishra