आज दबंग देसी गर्ल कही जाने वाली सोनाक्षी सिन्‍हा का जन्‍मदिन है और हम जानना चाहते हैं कि आप सोनाक्षी के कितने बड़े 'पंखे' मतलब फैन हैं। यहां हम सोनाक्षी की कुछ चाइल्‍डहुड फोटोज के साथ उनकी फिल्‍मों और पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं। आपको इन आसान सवालों के जवाब देने हैं और तय करना है कि आप सोना के बारे में कितना जानते हैं। आखिरी तस्‍वीर के साथ इन सवालों के जवाब भी दिये हैं जिससे मिला कर जान सकते हैं अपना फैन मीटर पर स्‍कोर। तो हो जाइए शुरू।

1- सोनाक्षी सिन्हा की डेब्यु फिल्म 'दबंग' में उसने जो चरित्र निभाया था उसका नाम क्या था।

2- सोनाक्षी के कितने बड़े भाई बहन हैं और उनके क्या नाम नाम हैं।

3- सोनाक्षी ने कितनी फिल्मों में अपना ही करेक्टर प्ले किया है।

4- सोनाक्षी ने कितनी फिल्मों में आइटम सांग या स्पेशल नंबर किये हैं।

5- किस फिल्म के लिए सोनाक्षी को फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया।

6- सोनाक्षी ने साउथ्ा की किस भाषा में फिल्म की है।

 

7- उसकी पहली साउथ की फिल्म का क्या नाम था।

 

8- सोनाक्षी ने किस विषय से ग्रेजुएशन किया है।

9- सोनाक्षी ने बॉलीवुड में अपना करियर किस काम से शुरू किया था।

10- किस फिल्म से उन्होंने अपना करियर शुरू किया, याद रहे ये उनकी एक्टिंग डेब्यु फिल्म नहीं थी।

11- सोनाक्षी ने एक हॉलीवुड फिल्म के लिए वॉयस ओवर भी किया है उस फिल्म का क्या नाम था।

12- सोनाक्षी के सिंगिंग टैलेंट को बताने वाले एल्बम का नाम क्या है जिसमें उन्होंने एक गीत भी गया है।

13-A- 1- रज्जो, 2- दो भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा, 3- चार, 4- चार, 5-  लुटेरा, 6- तमिल, 7- लिंगा, 8- फैशन डिजाइनिंग, 9- कास्ट्यूम डिजाइनर, 10- मेरा दिल लेके देखो, 11- राइज़ ऑफ़ द गार्जियन्स, 12- आज मूड एल्कोहॉलिक है।

Spark-Bites News inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Molly Seth