7 जुलाई 1981 को बिहार के रांची में पैदा हुए महेंद्र सिंह धोनी को लोग आज बेमिसाल भारतीय क्रिकेटर के रूप में जानते हैं। वे भारत के सबसे सफल एकदिवसीय कप्तान हैं। अब जाहिर सी बात है कि भारतीय क्रिकेट जगत में इनका नाम काफी जाना-माना है तो इनके फैन्‍स इनसे जुड़ी छोटी सी छोटी चीज भी जानना चाहते होंगे। आइए आपको न सिर्फ बताएं बल्कि इनकी कुछ ऐसी तस्‍वीरें भी दिखाएं जो आपने इससे पहले कभी नहीं देखी होंगी।

ड्रेसिंग रूम में जीवा संग धोनी
मैच खेलने से पहले स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में अपनी बेटी जीवा के साथ महेंद्र सिंह धोनी। धोनी बताते हैं कि ये जीवा उनके साथ पहली बार स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में आईं थीं, तो एक पिक तो बनती ही थी न।

Stadium debut for ZIVA, her first time into the dressing room pic.twitter.com/J3Aj9shKKx

— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) April 22, 2015
ये है धोनी का पहला प्यार, उनकी पहली बाइक राजदूत
ये है महेंद्र सिंह धोनी की पहली बाइक, राजदूत। यही वो शान की सवारी थी, जिसपर पहली बार धोनी सवार हुए थे। इसे उन्होंने आज भी संभालकर रखा है।

My first bike pic.twitter.com/Die1cZ22YW

— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) September 12, 2013


इनका फेवरेट चॉपर और पसंदीदा ड्रेस
अपनी पसंदीदा यूनीफॉर्म में चॉपर पर बैठकर ऐसा लगता है जैसे धोनी ने अपनी कोई ख्वाहिश पूरी कर ली हो।

And this is my favorite uniform and this chopper has the record of flying at the highest altitude pic.twitter.com/e9oHYFh3Ru

— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) September 2, 2013


धोनी को बेहद पसंद हैं अपने ये दोस्त
धोनी को कुत्तों से बहुत प्यार है। तरह-तरह के कुत्तों को जानना, उनसे खेलना उन्हें बहुत पसंद है। ट्विट की हुईं उनकी ऐसी ढेरों फोटो से तो कम से कम ऐसा ही लगता है। फोटो में धोनी के साथ हैं 'प्रिंस'। धोनी बताते हैं कि इसका जन्म भी 7 तारीख को हुआ था, लेकिन वो जुलाई नहीं था।

Thts prince for all who don't know. He was also born on the 7 the but not July pic.twitter.com/hZ5BDelrjq

— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) October 12, 2013
इनसे भी धोनी को है बहुत प्यार
कुत्तों के अलावा धोनी को डिफ्रेंट हेलीकॉप्टर्स और चॉपर्स से बहुत प्यार है। ये है उनकी पसंद का एक और हेलीकॉप्टर।

That's the bird I am talking about pic.twitter.com/Gw8qp7Qi9E

— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) September 2, 2013सूटिंग-बूटिंग टाइम
सूट-बूट में तैयार होकर बिंदास पोज़ देते महेंद्र सिंह धोनी।

pic.twitter.com/kgtx3zHVdj

— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) September 2, 2013

इसे गोद लिया धोनी ने
धोनी ने इस रेस्क्यू पप को गोद लिया है। धोनी बताते हैं कि इसे वह रांची से लेकर आए हैं। इन्होंने इसके दो नाम रखें हैं। हिंदी में इसे 'लिया' कहकर बुलाते हैं और इंग्लिश में 'लीह' बुलाते हैं।

Adopted a rescued pup from Hope and Animal Trust Ranchi .v call her Leah in English and Liya in Hindi pic.twitter.com/Kf2AdCum0q

— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) August 1, 2013 

Hindi News from Cricket News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma