ALLAHABAD: प्रोफेसर आरएन दुबे स्मृति व्याख्यानमाला-2016 का आयोजन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में किया गया। समारोह की अध्यक्षता बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो। जनक पांडे ने किया तथा रूहेलखंड विवि के पूर्व कुलपति प्रो। ओम प्रकाश मुख्य अतिथि थे। पटना विवि के प्रो। सुदीप्ता अधिकारी ने भारत का परिवर्ती भू-राजनीतिक कोड तथा भारत ईरान भू-राजनीतिक सम्बन्ध विषय पर व्याख्यान दिया।

सीमाओं पर निगरानी जरुरी

अधिकारी ने कहा कि किसी भी देश का राजनीतिक परिदृश्य वहां की भौगोलिक परिस्थितियां निर्धारित करती हैं। वर्तमान राजनीतिक समस्याओं का समाधान भौगोलिक सीमाओं की गतिविधियों पर निगरानी रखने एवं रक्षात्मक शोध पर निर्भर करता है। इस अवसर पर प्रो। आरसी तिवारी, प्रो। एचएन मिश्र, डॉ। आरपी श्रीवास्तव, प्रो। बीएन सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो। आलोक दुबे, प्रो। एआर सिद्दकी, प्रो। मनोरमा सिन्हा, प्रो। एसएस ओझा आदि उपस्थित थे। संचालन शोध छात्र सर्वेश त्रिपाठी ने किया। अन्त में कार्यक्रम के सचिव प्रो। एलआर सिंह ने सबको धन्यवाद दिया।

--------------

इविवि में फ्रेंच कोर्स में लें एडमिशन

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में इंग्लिश डिपार्टमेंट के हेड प्रो। आरके सिंह ने बताया है कि सर्टिफिकेट कोर्स फ्रेंच प्रथम वर्ष 2016-17 में प्रवेश के इच्छुक अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित तथा अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थी अंग्रेजी विभाग के कार्यालय में मूल प्रमाण पत्रों के साथ 18 नवम्बर को प्रात: 11 से 02 बजे के मध्य उपस्थित हों। अन्य पिछड़ा वर्ग में 416 या उससे अधिक अंक, अनुसूचित जाति में 383 या उससे अधिक अंक तथा अनुसूचित जनजाति में 305 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी को बुलाया गया है।

Posted By: Inextlive