- राजनीति विज्ञान विभाग में दो दिनी संगोष्ठी

Meerut : सीसीएसयू के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से महिलाओं की वर्तमान और अतीत में स्थिति विषय पर रविवार को दो दिनी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को अपना मानसिक सोच बदलकर महिलाओं का सम्मान करने की बात कही गई।

महिलाओं की स्थिति के बारे में बताया

जिला न्यायाधीश मुजफ्फरनगर डॉ। विजय लक्ष्मी ने महिलाओं की हिंसा से सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनी पहलुओं के विषय में बताया। उन्होंने गौतमबुद्ध के जीवन से जुड़ी एक घटना का वर्णन करते हुए लोगों को सहिष्णुता की सीख दी। सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट केके शर्मा ने लोगों को अपना मानसिक स्तर सुधारने की शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

लिंगानुपात पर जताई चिंता

प्रो। एचके शर्मा ने देश में महिलाओं के योगदान को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि वह किसी भी क्षेत्र में कमतर नहीं हैं। पूर्व कुलपति प्रो। रवींद्र कुमार ने स्वतंत्रता से लेकर वर्तमान समय तक घटते हुए लिंगानुपात पर चिंता जताई। प्रति कुलपति प्रो। जेके पुंडीर ने भारत में सर्वोच्च पदों पर आसीन महिलाओं की स्थिति अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया से बेहतर बताया।

हुआ नाटक का मंचन

कार्यक्रम में कन्या भू्रण हत्या विषय बेटी तो वरदान है, नाटक का मंचन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपने मंचन से लोगों को सोचने के लिए विवश कर दिया।

Posted By: Inextlive