शुक्रवार को बड़ी गिरवट के बाद बीएसई सेंसेक्स ने तेजी से रिकवरी की और 718 अंकों की बढ़त हासिल कर ली।

कानपुर। कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर के बाजार लाल हैं। डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 को महामारी घोषित कर दी है, जिसके बाद से एशियाई और यूरोपीय बाजार में बिकवाली हावी है। अमेरिकी शेयर बाजार की हालत भी ठीक नहीं है। ग्लोबल ट्रेंड से घरेलू बाजार भी अछूता नहीं रह सका और कर्नाटक में कोविड-19 के कारण एक मौत से शुक्रवार को बाजार खुलते ही भारी बिकवाली की भेंट चढ़ गया। पिछले कारोबारी सत्र बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 2,919.26 अंकों या 8.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32,778.14 अंक पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी भी 868.25 अंकों या 8.30 प्रतिशत की गिरावट के बाद 9,590.15 अंकों पर बंद हुआ था।

आज देखें शेयर बाजार
बढ़ रहा है सेंसेक्स

सेंसेक्स में 242.20 अंक की बढ़त, अब पहुंचा 33,020.34 पर।

Sensex gains 242.20 points, currently at 33,020.34 pic.twitter.com/kgy79ahaMb

— ANI (@ANI) March 13, 2020

गिरावट के बाद सुधरा

लोअर सर्किट की वजह से 45 मिनट बंद रहने के बाद सेंसेक्स फिर खुला। 3518.49 अंकों की गिरावट के बाद अब 29206.20 पर।

Sensex recovers over 2,100 points, currently at 32,446.87 https://t.co/aLfvOGxqIF

— ANI (@ANI) March 13, 2020जबरदस्त गिरावट देखने को मिली

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सुबह बीएसई सेंसेक्स 3,000 अंक गिरकर 30,000 अंक के नीचे कारोबार करने लगा। सेंसेक्स 32,778.14 अंक के पिछले बंद से 3,090.62 अंक या 9.43 प्रतिशत फिसल कर 29,687.52 पर पहुंच गया था। शुक्रवार को सेंसेक्स 29,388.97 अंक का निचला स्तर छुआ है। फिलहाल सेंसेक्स तेजी से रिकवरी कर रहा है और 718.55 अंक की उछाल के बाद 33,496.69 अंक पर कारोबार कर रहा है।

#Sensex gains 740.82 points, currently at 33,518.96 pic.twitter.com/wzyPsAN2dN

— ANI (@ANI) March 13, 2020 Posted By: Shweta Mishra