आज देश की महि‍लाएं हर क्षेत्र में काब‍िज हो रही हैं। पानी के अंदर की लड़ाई बॉर्डर पर सुरक्षा या फ‍िर आसमान से देश के दुश्‍मनों पर नजर रखना हो। वे हर जगह अपना जलवा बि‍खेर रही हैं। इसी क्रम में हाल ही में नेवी में पहली महिला पायलट की नि‍युक्‍त‍ि हुई है। ऐसे में आइए आज इस खास मौके पर जानें नेवी में तैनात महि‍ला पायलट समेत व‍िभि‍न्‍न सेनाओं में तैनात हुई पहली महिला अध‍िकार‍ियों के बारे में...


पहली महिला पायलटहाल ही में नेवी में उत्तर प्रदेश के तिलहर की रहने वाली शुभांगी स्वरूप नेवी में प्रथम महिला पायलट के रूप में चयनित हुई हैं। शुभांगी टोही विमान में पायलट के रूप में काम करेंगी। नेवी में पहली महिला पायलट बनकर शुभांगी काफी खुश हैं। इस बड़ी सफलता पर उन्हें पूरा देश बधाईयां दे रहा है। बतादें कि अभी हाल ही में यानी कि वर्ष 2015 में नेवी में महिलाओं को पायलट के तौर पर शामिल करने की मंजूरी मिली है। पहली असिस्टेंट कमांडेंटदेश की सेना में पहली महिला अधिकारियों की सूची में ऊषा किरण का नाम भी शामिल है। ऊषा देश की पहली सीआरपीएफ महिला अफसर हैं। असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में काफी निडर हैं। छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके में तैनाती पाने वाली ऊषा ट्रिपल जंप में नेशनल विनर होकर गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
पहली लेफ्टिनेंट जनरल पहली महिला सैन्य अधिकारियों के रूप में पुनीता अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पुनीता अरोड़ा भारतीय सशस्त्र बलों के लेफ्टिनेंट जनरल बनने वाली भारत की पहली महिला अधिकारी हैं। सेना में 36 साल में उन्होंने करीब 15 पदक हासिल किए हैं।


BRICS के टॉप 20 में 4 भारतीय शिक्षण संस्थान, जो इस साल हैं इंडिया के टॉप 5 में

Posted By: Shweta Mishra