बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह पहली बार बड़े पर्दे पर इंस्‍पेक्‍टर का रोल निभाएंगे। रणवीर की नई फिल्‍म का नाम 'सिंबा' है। यह दिसंबर 2018 में रिलीज होगी। वैसे बॉलीवुड में कई बड़े-बड़े सितारे वर्दी पहने नजर आए हैं। लेकिन इनके बीच कुछ एक्‍ट्रेसेज ने भी पुलिस का रोल बखूभी निभाया। आइए देखें...

रणवीर सिंह का वर्दी वाला अवतार
करण जौहर ने 7 दिसंबर को टि्वटर पर 'सिंबा' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। जिसमें रणवीर अपने रिअल अंदाज़ यानी बिंदास रूप में नज़र आ रहे हैं। रणवीर फ़िल्म के फर्स्ट लुक में पुलिस इंस्पेक्टर के लुक में हैं। लेकिन, लुक से एक बात और स्पष्ट है कि रोहित की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'सिंघम' की तरह यह गंभीर पुलिस ऑफिसर की कहानी नहीं होगी, क्योंकि यह फ़र्स्ट लुक काफी कूल और बिंदास दिख रहा है। इस फ़िल्म की और दिलचस्प बात बताते हैं, यह तेलुगु फ़िल्म 'टेंपर' का रीमेक है। रणवीर, जूनियर एनटीआर वाली भूमिका में होंगे। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि रोहित का ये कॉमेडी सिंघम क्या धमाल मचाता है।

28th December 2018!! ROHIT SHETTY will be back!!!! RANVEER SINGH as #SIMMBA pic.twitter.com/tCltwAKznZ

— Karan Johar (@karanjohar) 7 December 2017


ये पांच एक्ट्रेसेज ने भी निभाया है पुलिस का किरदार :
1. प्रियंका चोपड़ा (जय गंगाजल)
प्रकाश झा की 2003 की हिट फिल्म 'गंगाजल' का सीक्वल थी ये फिल्म। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने एसपी के रूप में मुख्य भूमिका निभाई। इसमें इनका नाम आभा माथुर था। लोग इनको एसपी आभा माथुर के नाम से बुलाते थे। आभा माथुर को बिहार के बाकीपुर जिले का एसपी अप्वाइंट किया जाता है।

5. हेमा मालिनी (राम तेरा देश)
सिर्फ आज के समय में ही नहीं, बल्कि 70 से 80 के दशक में भी एक्ट्रेसेस ने फिल्मों में पुलिस की भूमिका निभाई। ऐसे में 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरा देश' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में हेमा मालिनी ने पुलिस की मुख्य भूमिका निभाई थी। पुलिस के रूप में इनके किरदार ने उस समय कई एक्ट्रेसेस को प्रभावित किया था।

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari