किसी देश की आर्थिक स्‍थिति का अंदाजा लगाने के लिए जीडीपी की दर काफी मायने रखती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो लड़कियों की स्‍कर्ट और पुरुषों के अंडरवियर देखकर ही देश की इकोनॉमी बता देते हैं।


स्कर्ट का नया फॉर्मूलाकिसी देश की आर्थिक स्थिति जानने के कुछ ऐसे भी पैमाने हैं जो आपको हैरान कर सकते हैं। जी हां लड़कियों की स्कर्ट और पुरुषों के अंडरवियर ये बता सकते हैं कि किसके पास कितना पैसा है। रिपोर्ट के मुताबिक, हेमलाइन इंडेक्स यानी स्कर्ट इंडेक्स एक ऐसा पैमाना है जो किसी भी देश की आर्थिक हालत जानने के लिए लड़कियों की स्कर्ट देखकर देश की माली हालत का अंदाजा लगा लेता है। इस फॉर्मूले के अनुसार जिस देश में लड़कियों की स्कर्ट जितनी छोटी होती है, वहां की इकोनॉमी उतनी ही मजबूत होती है। मर्दों का अंडरवियर
लड़कियों के लिए जहां स्कर्ट से हालात का अंदाजा लगाया जाता है तो वहीं पुरुषों का अंडरवियर भी काफी कुछ बता देता है। इस रिपोर्ट का कहना है कि मर्दों का कम अंडरवियर खरीदना इस बात का संकेत देता है कि उस देश की आर्थिक हालात खराब है। इसमें मर्दों का यह मानना होता है कि वह अंडरवियर खरीदने की योजना को भविष्य के लिए टाल सकते हैं। वे मानते हैं कि जब पैसे अधिक होंगे तो अंडरवियर खरीद लिया जाएगा। इस तरह से अगर कम अंडरवियर खरीदना किसी देश की खराब आर्थिक स्थिति, जबकि अधिक अंडरवियर खरीदना उस देश की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है। बताते चलें कि 2011 में द एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार मर्दों के अंडरवियर की बिक्री 7 परसेंट बढ़ी थी और उसी दौरान देश की आर्थिक स्थिति भी पहले की अपेक्षा मजबूत काफी हुई थी।inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari