- सीएम ने किया उत्तराखंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन समिट 2019 का इनॉग्रेशन

- देशभर के 12 स्मार्ट सिटी सीईओ ने किया मंथन, स्मार्ट सिटी की राह होगी आसान

- सीएम बोले दून होगा देशा का पहला ग्रेविटी बेस्ड स्मार्ट सिटी

देहरादून,

स्मार्ट सिटी मिशन को रफ्तार देने के लिए मसूरी में अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन समिट-2019 ऑर्गेनाइज की गई। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने समिट का इनॉग्रेशन किया, समिट में देश के 12 प्रमुख स्मार्ट सिटी के सीईओ और स्मार्ट सिटी मिशन से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के प्रमुखों ने पार्टिसिपेट किया। सीएम ने कहा कि सभी का साझा मंथन स्मार्ट सिटी मिशन को नई दिशा देने में मददगार होगा। सीएम ने स्मार्ट सिटी मिशन में दून की 99 से 32वीं रैंक हासिल करने पर खुशी जाहिर की। कहा कि मॉडर्न टेक्नोलॉजी का यूज कर स्मार्ट थॉट्स के साथ काम किया जाए तो रिजल्ट भी स्मार्ट होगा।

दून होगा ग्रेविटी बेस्ड वाटर सप्लाई वाला पहला स्मार्ट शहर

सीएम ने कहा कि दून में ग्रेविटी बेस्ड वाटर सप्लाई की प्लानिंग बनाई गई है, इसके लिए सॉन्ग डैम से वाटर सप्लाई दी जाएगी। कहा कि डैम के बनने के साथ ही इस प्लानिंग को इंप्लीमेंट किया जाएगा। इसके साथ ही दून देश का पहला स्मार्ट शहर होगा जो पूरी तरह ग्रेविटी बेस्ड वाटर सप्लाई पब्लिक को देगा। कहा कि इससे ग्राउंड वाटर लेवल में सुधार होगा।

पॉलीथिन फ्री सिटी के लिए 50 लाख

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड को पॉलीथिन फ्री स्टेट बनाने के लिए पहल की गई है। कहा कि देश में अब इसकी शुरुआत हो रही है, लेकिन इस मिशन में उत्तराखंड काफी आगे बढ़ चुका है। उन्होंने दून को पॉलीथिन फ्री सिटी बनाने के लिए नगर निगम को 50 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

डबल शिफ्ट में काम करने की हैबिट डालें

स्मार्ट सिटी मिशन को तेजी देने के लिए सीएम ने वर्किग कल्चर में सुधार की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि हमारी कार्यदाई संस्थाओं को डबल शिफ्ट में काम करने की हैबिट डालनी होगी, तभी प्रोजेक्ट समय से पूरा होगा। बताया कि दून में डीएससीएल ने प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि दून में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ड्रेनेज व सीवर सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है साथ ही एन्क्रोचमेंट पर कार्रवाई की गई है। डीएससीएल के सीईओ डॉ। आशीष श्रीवास्तव, मेयर सुनील उनियाल गामा, सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, विधायक गणेश जोशी, अध्यक्ष नगर पालिका मसूरी भी समिट में शामिल हुए।

100 स्मार्ट सिटीज में 1 लाख करोड़ के टेंडर

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी व स्मार्ट सिटी मिशन के मिशन डायरेक्टर कुणाल कुमार ने कहा कि देश में देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया है। 8 माह पूर्व जो 99वें स्थान पर था आज 32वें स्थान पर है। स्मार्ट सिटी कायरें का शत प्रतिशत टेंडर भी उत्साहजनक है। कहा, 100 स्मार्ट सिटी शहरों के एक लाख करोड़ के टेंडर किये जा चुके हैं। स्मार्ट शहर की योजना भावी पीढ़ी को अच्छी शहरी सुविधायें उपलब्ध कराने की एक जर्नी है। इससे दो करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा हेागा।

-------

-देहरादून स्मार्ट सिटी के तहत 100 परसेंट टेंडर प्रक्रिया पूरी

-इनमें से 75 परसेंट कार्यो के वर्क ऑर्डर जारी कर दिये गए।

-देहरादून को प्लास्टिक मुक्त बनाने को स्कूलों व संस्थाओं का सहयोग।

Posted By: Inextlive