जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में कल भारत को एक बड़ी सफलता मिल है। यहां पर कल एक जिंदा पाकिस्‍तानी आतंकी उस्‍मान उर्फ कासिम भारतीय सुरक्षा कर्मियों के हाथ लगा है। इस दौरान कासिम ने पूछतांछ में कई सारे राज उगले हैं। उसने भारत में आने का अपना मिशन हिंदुओं को मारना बताया। इतना ही नहीं वह हाल ही में गुरुदासपुर में हुए जवानों पर हुए आतंकी हमले भी शामिल रहा। ऐसे में उस्‍मान उर्फ कासिम के पकड़े जाने में सबसे खास बात यह है कि यह 2008 में मुंबई ब्लास्ट के आरोपी अजमल कसाब के पहला जिंदा आतंकी है। हालांकि कसाब को 2012 में फांसी दे दी गई थी। ऐसे में आइए जानें 7साल पहले पकड़े गए कसाब और आंतकी उस्‍मान उर्फ कासिम की ये 8 समानताएं हैं...


नाम:उस्मान और अजमल कसाब का नाम भी काफी समान है। उस्मान ने पूछतांछ में अपना नाम कासिम बताया। जो कि कसाब के नाम से ही मिलता है।निवास:उस्मान और कसाब दोनों ही पाकिस्तान के ही हैं। उस्मान फैसलाबाद का है, जब कि फरीदकोट का रहने वाला था।उम्र:दोनों की उम्र भी लगभग समान निकली। उस्मान की उम्र लगभग 20 साल है। वहीं कसाब भी 20 साल की उम्र में ही पकड़ा गया था। हालांकि बाद में उसने कोर्ट में अपनी उम्र 21 बताई थी।भाषा:इनकी भाषा भी एक दूसरे से काफी मिलती है। उस्मान उर्दू और पंजाबी दो भाषाओं में बोलता है। कसाब भी यही भाषाएं बोलता था।हमले :


उस्मान भी हाल ही में गुरुदासपुर में जवानों पर हुए हमले के बाद पकड़ा गया। यह उनमें शामिल था। इसके बाद ही वह भारतीय सुरक्षा बलों के हाथ जिंदा लग गया। इसी तरह कसाब भी मुंबई हमले के करीब 3 दिन बाद जिंदा पकड़ लिया गया था।जिंदा:उस्मान का पार्टनर बीएसएफ के जवानों की गोली से मारा गया। इसके बाद भारतीय सुरक्षा कर्मियों ने इसे पकड़ने के लिए प्लान किया और यह जिंदा पकड़ लिया गया। वहीं कसाब भी काफी मशक्कत के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से पकड़ा गया था।एके 47s:

उस्मान के पास से एक एके 47s व कई मैगजीन बरामद हुई हैं। जिससे वह जवानों पर हमला कर रहा था। वहीं कसाब ने भी अपनी एके 47s से करीब 50 लोगों को मारा था। यह बात खुद कसाब ने पूछतांछ में बताई थी।संग्ाठन:उस्मान ने पूछतांछ में बताया है कि वह लश्कर ए तैयबा संग्ाठन का है। वह उसी के लिए काम करता है। वहीं कसाब ने भी यह बात बताई थी उसे लश्कर ए तैयबा संग्ाठन से ट्रेनिंग मिली थी। वह वहां से ट्रेनिंग लेने के बाद भारत आया था।

Hindi News from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra