एक बार फिर दिल्‍ली सरकार यानी की आम आदमी पार्टी इन दिनों विवादों के घेरे में फंसती नजर आ रही है। अभी दिल्‍ली सरकार के कानून मंत्री फर्जी डिग्री के केस का मामला तो जोरों पर चल रहा है। इस दौरान आप के पूर्व कानून मंत्री भी विवादों में घिर गए हैं। पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती की उनकी पत्‍नी ने ही दिल्‍ली महिला आयोग से घरेलू हिंसा की शिकायत की है। हालांकि आप विधायक इस बात को निराधार बता रहे हैं।


26 जून तक जवाब मांगा
दिल्ली में अब आम आदमी पार्टी के पूर्व की 49 दिनों की पहली सरकार में कानून मंत्री रहे व वर्तमान विधायक पद पर आसीन सोमनाथ भारती भी विवादों में घिर गए हैं। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से  विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी लीपिका ने दिल्ली महिला आयोग से शिकायत की है। उन्होंने सोमनाथ भारती पर घरेलू हिंसा की शिकायत की। जिसके चलते दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष बरखा सिंह ने विधायक सोमनाथ भारती को नोटिस जारी किया। इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिए उनसे  26 जून तक जवाब मांगा हैं। भारती की पत्नी लीतिका ने बताया कि सोमनाथ भारती उन्हें वह उनके बच्चों को मानसिक, शारीरिक और मौखिक प्रताड़ना देते हैं। जिससे उनका वह उनके बच्चों का जीवन बोझिल होता रहा है। इतना ही नहीं लिपिका ने भारती पर झूठ बोलकर शादी रचाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बताया कि भारती ने शादी के कहा था कि वह एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी के मालिक हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। राजनीति छोडऩे को कहती


इतना ही नहीं लिपिका कहना है कि शादी में दहेज के नाम पर इन्होंने काफी कुछ ठग लिया था। अपने पति और उनके समर्थकों से खतरा है। लिपिका ने ‘दहेज, धोखाधड़ी, जालसाजी, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत कर न्याय की मांग की है। वही इस सब मामले में सोमनाथ भारती का कहना है कि उनकी पत्नी उनसे राजनीति छोडऩे को कहती है। जो कि असंभव है। वह अपने बच्चों और पत्नी से बहुत प्यार करते हैं। बताते चलें कि लिपिका एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करती हैं। इन्होंने  2010 में विधायक सोमनाथ भारती से शादी की है। लिपिका काफी समय से सोमनाथ भारती से अलग द्वारका में रह रही हैं। लिपिका का कहना  है कि वह अपने बच्चों के साथ बस सुकून से रहना चाहती है।

Hindi News from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra