गायक सोनू निगम अयोध्या दाैरे के बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मिले। सीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि योगी जी बहुत दूरदर्शी हैं और ऐसे लोगों का नेतृत्व अगर किसी प्रदेश या देश को मिलता है तो उसकी सराहना और सम्मान किया जाना चाहिए।

लखनऊ (आईएएनएस)। देश के जाने-माने गायक सोनू निगम ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गायक सोनू निगम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया सिक्का और कुंभ मेले पर एक किताब भेंट की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सोनू निगम ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ एक गतिशील नेता और दूरदर्शी व्यक्ति हैं। मैं लखनऊ में था और अयोध्या में राम मंदिर जाने का अवसर मिला। अब कल, मैं काशी विश्वनाथ जाऊंगा।

Singer Sonu Nigam met Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath at the latter's residence, today in Lucknow. pic.twitter.com/r2fd8um2y0

— ANI UP (@ANINewsUP) January 25, 2021


भगवान राम की पूजा करने के लिए अयोध्या पहुंचे
सोनू निगम ने यह भी बताया कि मैंने मुख्यमंत्री से कहा कि उनकी सोच देश के लिए फायदेमंद है और उन्हें यह बताना चाहिए कि हम राष्ट्र निर्माण में कैसे योगदान दे सकते हैं। इससे पहले, रविवार को गायक राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की पूजा करने के लिए अयोध्या पहुंचे। उन्होंने आरती में भी भाग लिया और हनुमान गढ़ी मंदिर का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि वह कई सालों से अयोध्या आना चाहते थे। अब तक जाकर उनकी इच्छा पूरी हुई। इसके साथ ही सोनू निगम ने कहा कि भगवान राम मंदिर निर्माण के लिए एक ईंट भेंट करना चाहते हैं। वर्षों से मैं अयोध्या आना चाहता था।

Ayodhya: Singer Sonu Nigam along with Congress leader Sanjay Nirupam and Filmmaker Sandeep Singh offer prayer at Ram Lalla temple pic.twitter.com/u7FxX0wt9Q

— ANI UP (@ANINewsUP) January 24, 2021

Posted By: Shweta Mishra