श्रीदेवी के निधन के बाद बेटी जह्नावी कपूर पर दुखों का पहाड़ टूट पडा़ है। मां को खो देने की वजह से जाह्नवी का रो रो कर बुरा हाल है। जह्नावी की ये हालत देख कर टीवी एक्ट्रेस शालिनी कपूर को एक मां की तरह उनका ख्याल रखने का मन रहा है। जानें शालिनी किस इस तरह रख रहीं हैं जाह्नवी का ख्याल।


शालिनी कपूर बनीं जाह्नवी कपूर की मांश्रीदेवी की मौत के बाद से जाह्ववी बहुत दुखी हैं और रो रो कर अपना दर्द बयां कर रहीं हैं। पापा बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों को संभालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में जह्नावी की ऑनस्क्रीन मां टीवी एक्ट्रेस शालिनी कपूर भी पीछे नहीं हैं। दरअसल शालिनी जह्नावी की आने वाली फिल्म 'धड़क' में उनकी मां की भूमिका में हैं। बता दें की शालिनी सिर्फ फिल्म में ही उनकी मां की भूमिका में नहीं हैं बल्कि असल जिंदगी में भी श्रीदेवी की तरह मां बन कर जह्नावी का ख्याल रखने की कोशिश कर रही हैं। जब जाह्नवी को मिली थी निधन की जानकारी
जाह्नवी की आने वाली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग के दौरान उन्हें मां श्रीदेवी के निधन की जानकारी मिली तो पहले उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ था। जब उन्हें इस बात पर यकीन हुआ तो कुछ देर बाद वो खुद को संभाल भी नहीं पा रही थीं। फिर जाह्नवी की को-एक्ट्रेस और फिल्म में उनकी मां बनी शालिनी ने उनको सहारा दिया। बता दें की जह्नावी को सबसे पहले अगर किसी ने श्रीदेवी के निधन की खबर दी थी तो वो थे करण जौहर। बाद में उनके चाचा अनिल कपूर उन्हें शूटिंग सेट से सीधे अपने घर ले आए थे।   जानें कितने पढ़े-लिखे हैं बॉलीवुड स्टार के ये बच्चे

Posted By: Vandana Sharma