लास वेगास अमेरिका का वो शहर जो रात में भी दिन की तरह रौशन होता है रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना का गवाह बना। एक कसीनो में चल रहे म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट में एक 64 साल के व्‍यक्ति ने फायरिंग करना शुरु कर दिया। खुशी का माहौल कब चीखों में बदल गया कोई समझ ही नहीं पाया। हम आपको उस हमलावर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अमेरिका के इतिहास में एक काला पन्‍ना जोड़ दिया है।

 

 

स्टीफन पैडॉक के पिता एफबीआई की मोस्ट वॉंटेड लिस्ट में

ओरलैंडो निवासी 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक पेशे से एक गैम्बलर था। पैडॉक के भाई एरिक पैडॉक ने बताया कि वो हर रोज जुएं में बड़ी रकम खर्च करता था। जुआ खेलना ही उसकी नौकरी थी। पैडॉक एक धनी व्यक्ति था। उसे वीडियो पोकर खेलने का बहुत शौक था। पैडॉक के तीन भाई हैं। एरिक ने बताया कि 1961 में एक बैंक रॉबरी में पैडॉक के पिता को 20 साल की सजा सुनाई गई। उसके पिता टेक्सास के ला तुना फैडरल जेल से वो फरार हुआ और सेकेंड हैंड कारों और पॉर्लर ऑपरेटर का काम शुरु किया। स्टीफन ने टेक्सास में कई रियल स्टेट प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया था। 30 साल पहले वो फुल टाइम जॉब किया करता था।  

 

प्लेन से लेकर कई प्राईवेट प्रापर्टी का मालिक
दो बार तलाक ले चुका पैडॉक के पास पायलट का लाइसेंस होने के साथ एक प्लेन का भी मालिक था। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि स्टीफन के पास प्राईवेट प्लेन उड़ाने का लाइसेंस है। पैडॉक के पिता का नाम 1970 के दशक में एफबीआई की मोस्ट वॉंटेड की लिस्ट में था। लास वेगास में हुई घटना के बाद उन्हें साइको पथेटिक करार दिया गया। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद पैडॉक ने लॉकहीड मार्टिन में काम करना शुरु किया। पैडॉक के भाई एरिक ने बताया कि वो एक होटल में कमरा लेकर रहता था। स्टीफन को लोगों से बात करना ज्यादा पसंद नहीं था। इसलिए वो हमेशा चुपचाप रहा करता था। 

 

पिता डकैत अब 64 साल की उम्र में बेटा बना हत्यारा

स्टीफन की मां 91 साल की है। उनका कहना है कि पहले उन्होंने अपने पति जो कि एक बैंक रॉबरी करने वाले थे और अब उनका बेटा स्टीफन जिसने कई लोगों की जान ले ली है। इन सब से वो कैसे उबर पाएंगी। स्टीफन इन दिनो अपनी 62 साल की गर्लफ्रेंड मार्लियो डेनली के साथ रहा करता था। डेनली रीनो के एटलांटिस कसीनों में 2010 से 2013 के बीच में काम करती थी। सोमवार को हुई घटना के बाद कसीनो ने बताया कि वो कुछ साल पहले ही कसीनो छोड़ कर चली गईं थी। स्टीफन पैडॉक का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। 

 

स्टीफन के होटल रूम से भारी मात्रा में बरामद हुए हथियार

गुरुवार को स्टीफन ने लास वेगास के मैनडेली बे रिसॉर्ट में चेक इन किया। रविवार रात को 10 बजे 32 फ्लोर पर अपने कमरे की खिड़की से उन्होंने एक राइफल से गोलियां दागना शुरू कर दिया। गोलीबारी के दौरान वहां मौजूद 59 लोग अपनी जान गवां बैठे जबकि 500 से अधिक लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात जब पुलिस स्टीफन के रूम में घुसी तो पाया कि एक गनशॉट के जरिए उसने अपनी जान दे दी थी। उसके होटल रूम से पुलिस को 17 गन मिली हैं जिसमें 2 राइफल जिन पर ट्राईपॉड लगा हुआ है। स्टीफन के घर से 18 गन मिली हैं। जब उसके परिवार ने ये घटना सुनी तो सब दंग रह गए। उसके भाई ने बताया कि स्टीफन के पास हैंडगन तो थी पर उसने कभी कोई मशीन गन नहीं ली थी। 

 

International News inextlive from World News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra