दो से ज्‍यादा बच्‍चा पैदा करने वालों के ल‍िए एक बड़ी खबर है। जो लोग दो बच्चों की नीति को महज मजाक में ले रहे हैं वो अब सावधान हो जाएं। जनसंख्या वृद्धि को देखते हुए हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में इस पर एक नहीं बल्‍क‍ि तीन याच‍िकाएं दायर हुई हैं। इन याच‍िकाओं पर अगले सप्‍ताह सुनवाई होने की संभावना है। आइए जानें यहां पूरा मामला...


दो बच्चों की नीति को अपनाने वालों को प्रोत्साहन हाल ही में एडवोकेट अनुज सक्सेना, पृथ्वी राज चौहान और प्रिया शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिकाएं दायर की हैं। इन्होंने अपनी याचिका में मांग की हैं कि सुप्रीम जनसंख्या नियंत्रण के लिए केंद्र को सख्ती बरतने का निर्देश दे। इन याचिकाओं में देश में दो बच्चों की नीति अपनाने पर जोर दिया गया है। उनकी मांग है जो लोग दो बच्चों की नीति को अपनाते हैं उन्हें सरकार की ओर प्रोत्साहन मिले और वहीं जो लो इस नीति को नहीं अपनाते हैं उन्हें इसके लिए सजा दी जाए। देश में बढ़ती जनसंख्या इन समस्याओं को बढ़ा रही
देश में बेरोजगारी, गरीबी, अशिक्षा, खराब स्वास्थ्य, प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं को रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। ये सभी समस्याएं बढ़ती जनसंख्या की वजह से हो रही है। भारत दुनिया का सबसे युवा शक्ति वाला देश है लेकिन जनसंख्या ने यहां पर बेरोजगारी को बढावा दिया है। इस दौरान देश की जनसंख्या आंकड़ों को भी दर्शाया है। 1951 में भारत की आबादी 36.1करोड़ थी। वहीं यह 2011 में यह 1.21 अरब हो गई है।

रेलवे में बंपर भर्ती के साथ एक और खुशखबरी, ज्यादा उम्र वाले भी कर सकेंगे अप्लाई

Posted By: Shweta Mishra