इंडस्ट्रियल एरिया समेत सात गांवों को किया है शामिल

सर्वे के बाद शासन को भेजी जाएगी इसकी रिपोर्ट

आगरा। नगर निगम ने सीमा विस्तार में शामिल हुए नए एरियाज का सर्वे शुरू कर दिया गया है। सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया समेत सात गांवों को सर्वे कर छह महीने में इसकी रिपोर्ट शासन को भेजनी है। इसके बाद शासन की ओर से गजट जारी होने के बाद इनको नगर निगम पूर्ण रूप में शामिल कर लिया जाएगा।

वर्ष 2016 में तैयार किया गया था प्रस्ताव

नगर निगम में सीमा विस्तार के लिए वर्ष 2016 में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। इस दौरान में 40 गांवों का प्रस्ताव तैयार किया गया था। सपा सरकार के समय तैयार किया गया 40 गांवों का यह प्रस्ताव योगी सरकार ने नगर निगम को वापस भेजकर दोबारा रिपोर्ट मांगी। इसके बाद नगर निगम ने सदन बुलाकर इसकी चर्चा कराई तो ज्यादा पार्षदों ने 40 गांवों को शामिल करने पर असहमति जताई। इसके बाद 40 गावों को शामिल करने का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। उसके बाद सात गांवों को शामिल किया गया।

इनको शामिल करने का प्रस्ताव किया गया तैयार

सदन में आम सहमति से नौ गांवों का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन बाद में सात गांवों को ही इस प्रस्ताव में शामिल किया गया। इसमें यूपीएसआईडीसी एरियाज के अलावा तोरा, कलाल खेडि़या, कहरई, चमरौली, बाबरपुर मुस्तकिल, दहतोरा, अवधपुरी, शास्त्रीपु़र्म, नगला अलबतिया शामिल किए गए। बता दें कि पहले नौ गांवों के प्रस्ताव में ग्वालियर रोड के रोहता और नैनाना जाट को भी शामिल किया जाना था, बाद में इनको निकाल दिया गया। इस बारे में अपर नगर आयुक्त केबी सिंह ने बताया कि सर्वे के बाद गजट प्रकाशित होगा।

नए एरियाज को शामिल करने पर ये होगा लाभ

सड़कों का चौड़ीकरण होने के साथ व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी

गालियों और चौराहों पर टाइल्स लगाने का कार्य किया जाएगा।

वाटर सप्लाई के साथ सीवेज मैनेजमेंट व्यवस्था दुरुस्त हो सकेगी।

साफ-सफाई हुआ करेगी और समय-समय पर कूड़ा कलैक्शन हो सकेगा।

रोड और गलियों में स्ट्रीट लाइट लग सकेंगी।

पार्को का सौन्दर्यीकरण हो सकेगा।

फैक्ट फाइल

-अभी नगर निगम में 100 वार्ड हैं

-नए एरियाज शामिल होने पर लगभग 108 वार्ड हो जाएंगे।

-अभी तक 12.55 लाख वोटर नए एरियाज के शामिल होने पर वोटर संख्या में इजाफा होगा।

-नए एरिया बढ़ने से नगर निगम के राजस्व में भी इजाफा हो सकेगा।

Posted By: Inextlive