भारत की बड़ी इस्पात क्षेत्र की कंपिनयों में गिनी जाने वाली कंपनी टाटा स्‍टील एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। वह अब जल्‍द ही ब्रिटेन के यॉर्कशायर के रॉदरहैम संयंत्र से 720 कर्मचारियों कीछटनी करने की तैयारी में है। जिससे इस अब इस छटनी वाली खबर से कर्मचारियों में ख्‍ालबली मची है। कहा जा रहा है कि सरकार से मदद न मिलने से कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है।


कर्मचारियों की छटनी की जाएभारत की बड़ी इस्पात क्षेत्र की कंपिनयों में गिनी जाने वाली कंपनी टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए एक झटके वाली खबर हैं। टाटा स्टील ब्रिटेन में साउथ यॉर्कशायर के रॉदरहैम संयंत्र में करीब 720 कर्मचारियों की एक साथ छुट्टी करने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी इसी महीने के अंत तक कर्मचारियों की छटनी की प्रक्रिया शुरू कर देगी। सूत्रों की मानें कर्मचारियों को बनाए रखने संबंधी सरकार से वार्ता विफल होने के बाद कंपनी ने ये फैसला लिया है। हालांकि कंपनी इस दिशा में पूरी कोशिश कर रही है कि कम से कम कर्मचारियों की छटनी की जाए। टाटा स्टील ने कर्मचारियों कीछटनी को लेरक सूची बनानी शुरू कर दी है। हालांकि अभी किन कर्मचारियों का नाम सूचीछटनी वाली सूची में शामिल हुआ है। इस बात खुलासा नहीं हुआ है।सरकार से मदद नहीं मिल रही
वहीं इस पूरे मामले में स्थानीय सांसद जॉन हेली का कहना है कि टाटा कर्मचारियों की छटनी में बड़ा कदम उठा रही है। वह रॉदरहैम उपनगरीय इलाके में स्थित एल्डवर्क संयंत्र में सभी कर्मचारियों कीछटनी करेगी। सरकार से समर्थन न मिलने की वजह से यह समस्या सामने आ रही है। जिससे कंपनी को काफी परेशानी हो रही है। जब कि दूसरे ब्रिटेन में ही दूसरे शहरों में बने इस्पात संयत्रों को सरकार से मदद मिल रही है। वहीं इस छटनी वाली खबर से कर्मचारियों में काफी खलबली मची है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इतनी बड़ी बड़ी संख्या में बेरोजगार होने के बार वे कहां जाएंगे। सबसे खास बात तो यह है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि कंपनी ने जोछटनी की सूची बनाई है उसमें उनका नाम है भी या नही। जिससे अब वे कंपनी की छटनी सूची सार्वजनिक होने का इंतजार कर रहे हैं।

inextlive from Business News Desk

Posted By: Shweta Mishra