Vrishabha Varshik Rashifal 2023 Yearly Horoscope Taurus Yearly Rashifal 2023 in Hindi : वृषभ यानी वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023 का पहला महीना यानि जनवरी। अपने नाम के प्रथमाक्षर के अनुसार ई ऊ ए ओ वा वी वू वे वो जानें अपनी राशि और डॉ. त्रिलोकीनाथ ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद के शब्‍दों में पढ़ें अपना संपूर्ण राशिफल...

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Taurus Yearly Horoscope 2023 - Vrishabha Varshik Rashifal 2023: वृष राशि: (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): Taurus Horoscope January 2023 in Hindi: जनवरी माह में इस राशि वालों को थोड़ा सावधानी से कार्य करना होगा। छोटी-छोटी बातों के लेकर अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं लड़ाई-झगड़े का योग बन सकता है। इसलिए निरन्तर सक्रिय बने रहें। कोई ऐसी गलती न करें जिससे विषम परिस्थितियों को सामना करना पड़े। स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनायें रखें। थोड़ी-सी असावधानी स्वास्थ्य संबंधित बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। घर परिवार में किन्ही-किन्हीं बातों को लेकर क्लेष या मानसिक अशांति की स्थिति बन सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य-व्यापार को विस्तार देने का यह माह हर दृष्टि से अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में आगे बढ़ने का प्रबल योग है। शिक्षा के क्षेत्र में जातक की रुचि बढ़ सकती है। या आगे बढ़ने से प्रेरित होकर जातक अपनी शैक्षिक गतिविधि को और ऊँचाई देने में सफल हो सकता है। स्वाभिमान की रक्षा करते हुए। सामाजिक दायित्वों में भी जातक की निरन्तर रुचि बनायें रख सकता है।अपनी व्यवहार कुशलता से जातक लोगों को आकर्षित कर सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है और जातक जीवन के मनोरम भाव कल्पनाओं को सजोते हुए सपनों की दुनियाँ में भी इस माह भ्रमण कर सकता है। संगीत कला के प्रति भी आकर्षण बढ़ सकता है। जातक निरन्तर क्रियाशील बना रह सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Yearly Horoscope 2023 for money and Love Life: आपकी लाइफ में क्‍या शानदार बदलाव लाएगा नया साल, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

Taurus Horoscope February 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय सुख-शांति से व्यतीत होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह माह अनुकूल है। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनायें रखने से स्वास्थ्य मे गुणात्मक सुधार होगा और जातक की सक्रियता बढ़ सकती है। अध्यात्मिक सोच के प्रति जातक आकर्षित हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। दरिद्रता या आर्थिक स्थितियों को सुधारने में जातक सफल हो सकता है। अपनी बात-चीत की कला से जातक बिगड़े कार्यों को भी पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कर्तव्य निष्ठा एवं लोगों से जान पहचान बढ़ाने में जातक सफल हो सकता है। पारिवारिक लोगों की हर समस्याओं को दूर करने के कारण जातक को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में सबकी प्रसन्नता बनायें रखने के लिए आर्थिक तनाव का सामना जातक को करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित सस्याओं से जातक को मुक्ति मिल सकती है। नियमित योगाभ्यास एवं खान-पान में सुधार लाने से जातक अपने को स्वस्थ्य महसूस कर सकता है। भागदौड़ के द्वारा जातक कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में जातक पैसा लगा सकता है। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट का योग बन सकता है।


Taurus Horoscope August 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातक सक्रिय बने रहेगें यद्यपि मन थोड़ा चंचल रहेगा। जिससे जातक अनावश्यक मानसिक उलझनों का शिकार हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें लेकिन सुख-सुविधाओं की दृष्टि से यह सप्ताह जातक के लिए अनुकूल रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते है या उसकी परिस्थितियाँ बन सकती है। बिगड़ते हुए कार्य बन जाने से मन हर्षोल्लाषित हो सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। जातक यदि व्यवसाय में सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। ईष्ट मित्रों का सहयोग एवं विश्वास जातक को मिल सकता है। जिससे जातक की साख में वृद्धि हो सकती है। जातक निरन्तर क्रियाशील बना रहेगा और अपने कार्यों को चारों तरफ सूझ-बूझ के द्वारा ऊँचाई प्रदान करने में सफल हो सकता है। यद्यपि इस माह कुछ विरोधी भी सक्रिय हो सकते है जो कि जातक के कार्यों में व्यवधान खड़ा करने का प्रयास कर सकते है जिससे जातक थोड़ा मानसिक तनाव में आ सकता है लेकिन अपनी सूझ-बूझ एवं कर्मठता से जातक स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। निरन्तर सक्रिय बने रहने से जातक बाधाओं को दूर करने में सफल हो सकता है। जिससे जातक को बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है। शेयर मार्केट की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत ही उत्तम सप्ताह हो सकता है यदि जातक सोच-समझकर पैसा लगायेगा तो बड़ा लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकता है। इस माह जातक यदि सूर्य को जल देगा या किसी देवी की पूजा करेगा तो स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।


Taurus Horoscope September 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्य-व्यापार में थोड़ी कठिनाईयाँ आ सकती है लेकिन जातक अपने परिश्रम एवं सूझ-बूझ से उन कठिनाईयों की पूर्ति करने में सफल हो सकता है। सामाजिक मान-सम्मान के बढ़ने का योग बन सकता है यदि जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेगा तो जातक की प्रतिष्ठा में अधिक वृद्धि हो सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। सुख उपयोगी कई वस्तुओं के खरीदने का भी योग बन सकता है। परिवार की समृद्धि का योग बन सकता है। अच्छे मकान,वस्त्र एवं आभूषण खरीदने का भी योग बन सकता है। घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। माह के प्रारम्भ की अपेक्षा उत्तरार्ध में अधिक आय का योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जातक का मन पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है। किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण नौकरी के क्षेत्र में जातक विशेष प्रगति कर सकता है। कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। न्यायालय के मामलों में भी सुधार होगा। किसी केस में विजयश्री मिल सकती है। संतान-सुख का भी योग बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी रागात्मक विस्तार का योग बन सकता है। संगीत कला के प्रति रुचि बढ़ सकती है। शिव जी का दर्शन एवं काली की पूजा से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है।


Taurus Horoscope October 2023 in Hindi: इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। यद्यपि थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा लेकिन सुख-सुविधाओं में वृदधि का योग है जातक अपनी शान-शौकत को बढ़ाने में सफल हो सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। धर्म स्थलों की यात्रा का भी योग बन सकता है। जातक जातक की कुण्डली में शुभ ग्रहों का योग होने के कारण शुभ फलों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में विशेष प्रगति का योग है। धन धान्य की वृद्धि हो सकती है। नकद द्रव्य एवं जमीन-जायजात जैसी स्थाई संपत्ति का योग है। पारिवारिक वृद्धि का योग बन सकता है। पारिवारिक सुख एवं मांगलिक कार्यों के संपन्न होने से जातक सुख का अनुभव कर सकता है। जातक अपने संसाधनों से हर कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। इच्छित कर्म की पूर्ति होने से जातक प्रसन्न हो सकता है।बिगड़े कार्य के पटरी पर आने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी यह माह अनुकूल है। जातक यदि बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाये तो बड़े लाभ का योग बन सकता है। क्रोध आदि पर थोड़ा संयम बनायें रखें। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें नहीं तो अनावश्यक तर्क-वितर्क की स्थिति बन सकती है। सूर्य को जल दें शुक्र का मंत्र करें या किसी देवी की पूजा करें इससे स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं और जातक अपने कार्य क्षेत्र को विस्तार देने में सफल हो सकता है।


Taurus Horoscope November 2023 in Hindi: यह माह जातक के लिए अनुकूल माह रहेगा। यद्यपि थोड़ी मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन सुख-सुविधाओं की वृद्धि करने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। कर्मठता एवं कार्य विस्तार को आगे बढ़ाने में जातक विशेष सफल हो सकता है। व्यापारियों के लिए यह माह बहुत अनुकूल रहेगा। व्यापारीगढ़ अपने परिश्रम एवं सूझ-बूझ से बड़े लाभ की प्राप्ति में सफल हो सकते है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। थोड़ी कठिनाईयाँ आ सकती है लेकिन उन कठिनाईयों को पूरा करते हुए। जातक बड़े लाभ की ओर बढ़ सकता है। घर परिवार में भी सुख का वातावरण बना रहेगा। मांगलिक कार्य भी संपन्न् हो सकते है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढता आयेगी। एक दूसरे का विश्वास प्राप्त करने में या सानिध्य प्राप्त करने में जातक सफल हो सकता है। जातक यदि अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देना चाहे तो यह माह बहुत अनुकूल है। कुछ महत्वपूर्ण या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। शारीरिक सुख एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। इसलिए जातक को सावधानी बनायें रखनी होगी। स्थान परिवर्तन का भी योग है इसलिए सतर्कता बनायें रखें। व्यापार से जुड़ी यात्रा सुखद एवं लाभप्रद हो सकती है। जातक की बड़ी आय का योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। कला संगीत एवं साहित्य से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह अनुकूल है। प्रेम एवं रागात्मक भावों को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। कहानी उपन्यास एवं लेखन का कार्य करने वाले जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल समय है कोई बड़ी एवं महत्वपूर्ण रचना प्रस्तुत करने में जातक सफल हो सकता है।

Taurus Horoscope December 2023 in Hindi: यह माह इस राशि वालों के लिए शुभाशुभ रहेगा। जातक के महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। जटिल समस्याओं के दूर होने का योग है। भाग्योन्नति का प्रबल योग है जातक को कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। कार्य विस्तार देने एवं उसे ऊँचाई पर पहुँचाने में जातक सफल हो सकता है। राजसत्ता से भी सहयोग मिलेगा। जातक यदि राजनीति में जाना चाहे तो यह माह अनुकूल माह रहेगा। सरकारी सेवाओं से जुड़े जातकों के लिए भी यह माह बहुत अनुकूल है। प्रमोशन या किसी महत्वपूर्ण पद पर कार्य करने का योग बन सकता है। समाजसेवा में भी जातक बढ़-चढ़कर भाग ले सकता है जिससे जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान बनायें रखें। खाने-पीने में सावधानी रखें नहीं तो पेट से संबंधित परेशानी का योग बन सकता है। प्रेम संबधों में प्रगाढ़ता आयेगी। एक दूसरे के प्रति जातक का समर्पण बढ़ सकता है। प्रेम विवाह का प्रबल योग है। संगीत कला से जुड़े जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल समय है। भावनाओं को अच्छे ढंग से प्रस्तुत करने पर जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है लेखन कहानी व उपन्यास लिखने वाले जातकों के लिए भी यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। अपनी रचनाओं को ऊँचाई पर ले जाने में जातक सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

Posted By: Shweta Mishra