आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। ऐसे में आज इस खास दिन बॉलीवुड की प्रेम कहानियों की बात न हो तो फिर ये बेइमानी होगी। यहां पर ऐसी-ऐसी प्रेम कहानियां हैं जिनमें हर लड़का खुद को हीरो और हर लड़की खुद को हीरोइन समझ बैठी है। आखिर ये प्रेम पर आधारित फिल्‍में थीं ही इतनी दिल को छू लेने वाली। वर्षों बाद आज भी इनकी चर्चा होती है। ऐसे में अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी वो 10 प्रेम कहानियां हैं तो यहां पर पढ़ें...


बरसात: 1949 में आई फिल्‍म &बरसात&य को देखकर भी दर्शकों की आंखे भर आई थीं। इसमे अभिनेत्री नरगिस और अभिनेता राजकपूर के रोमांस ने दर्शकों को उसमें अपने होने का अहसास सा करा दिया था। मैंने प्यार किया: 1989 में आई 'मैंने प्यार किया' फिल्‍म ने भी काफी धमाल मचाया था। यह भी बेहद शानदार साबित हुई थी। इसमें अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री भाग्यश्री के रूप में दर्शक खुद को समझ रहे थे। कुछ कुछ होता है: फिल्‍म कुछ कुछ होता है का नाम यहां न लेना बेईमानी होगी। साल 1998 में आई इस फिल्‍म में शाहरुख खान काजोल और रानी मुखर्जी ने लीड रोल प्‍ले किया था। जिसमें दर्शक खुद को राहुल अंजली से जोड़ रहे थे। वीर जारा:


साल 2004 में आई फिल्‍म 'वीर ज़ारा' में हिन्दुस्तान के वीर और पाकिस्तान की जारा की ने भी खूब धमाल मचाया था। इस फिल्‍में अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री प्रीति जिंटा थे। जब वी मेट:

2007 में आई फिल्‍म जब वी मेट को देखकर भी लड़के खुद को शाहिद कपूर समझ रहे थे। वहीं लड़कियां भी खुद को करीना कपूर से कम नहीं आंक रही थीं। इस फिल्‍म में दोनों की लवस्‍टोरी जबरदस्‍त थी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra