अक्‍सर लड़के बोलते हैं कि आजकल की लड़कियों को हम अच्‍छे से जानते हैं। हम उनकी रग-रग से वाकिफ हैं लेकिन हकीकत में ऐसा नही होता है। आज भी लड़कियों की कुछ ऐसी बाते हैं जिन्‍हें अगर आपने पहली बार अवॉयड कर दिया या नहीं समझ पाए तो यकीन मानिए दोबारा आपको मौका नहीं मिलेगा। कुछ बातें ऐसी हैं जो लड़कियां सिर्फ पहली बार ही करती हैं। ऐसे में आइए जानें लड़कियां ऐसा क्‍यों करती हैं....


लड़कियां जल्दी लड़कों के सामने खुद को समर्पित नहीं करती हैं। इसके पीछे वे धोखे से डरती हैं। ऐसे में अगर कभी ऐसा मौका आए और वे आपके प्रति उनमें समर्पण की भावना दिख रही है तो उनकी कद्र जरूर करें। अगर आप ये सोंच रहे होंगे कि बातचीत की पहल पहले लड़की की ओर से हो तो शायद आपको इंतजार करना पड़े। बहुत ही कम मौका होता है कि जब लड़कियां की ओर से बातचीत की पहल होती है। लड़कियां ये तो चाहती हैं कि लड़के उनके पीछे भागें। उनके साथ मस्ती करें और अच्छे से टाइम स्पेंड करें लेकिन वे इस बात के लिए कहती नहीं हैं। ऐसे में अगर आपके सामने कभी ऐसी बात होती है तो उसे अवॉयड नहीं बल्कि नोटिस करें।


लड़के जब बिजी होते हैं और अगर लड़कियां उस वक्त उनको किसी तरह से अनाजने में डिस्टर्ब करती हैं तो वे बड़ा अजीब सोचती हैं। उस वक्त उन्हें लगता है कि वे दोबारा ऐसा नहीं करेंगी। ऐसे में इस वक्त लड़को को समझना होगा।

ज्यादातर लड़कियों का एक लाइफ सीक्रेट जरूर होता है। यह बात वे हर किसी के साथ शेयर करना पसंद नहीं करती है। ऐसे में अगर यह सुनने का मौका आपको मिले तो उसे तव्वजों जरूर दें।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra