अक्‍सर लोग यहीं कहते हैं कि शाही घरों के बच्‍चों की शादी शाही घरानों में ही होती है लेकिन ब्रिटिश के शाही परिवार ने इस रिवाज को दरकिनार कर दिया है। प्रिंस विलियम के रॉयल फैमिली की लड़की से शादी न करने की वजह से लोग इन्‍हें मिसाल के तौर पर ले रहे हैं। इसके अलावा प्रिंस हैरी भी कुछ ऐसा ही करने की तैयारी में हैं। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई राजकुमार ऐसे हैं जिन्‍होंने आम लोगों से की शादी हैं...


राजकुमार मिगुएल: 1909 ब्रैगांजा के राजकुमार मिगुएल ने अनीता स्टीवर्ट नाम की एक सोशलाइट लड़की से शादी की थी। प्रिंस एडवर्ड: 1937 में प्रिंस एडवर्ड ने अपनी प्रेमिका अमेरिकी सोशलाइट वालिस वॉरफील्ड सिम्पसन से शादी की थी। जॉर्डन के राजा हुसैन: 1978 में जॉर्डन के राजा हुसैन ने लिसा हालाबी से शादी की थी। लिसा हालाबी अरब एयर सर्विस में काम करती थीं। किंग फेलिप: 2004 में किंग फेलिप ने स्पेन की रानी लेटिजिया से शादी की थी। लेटिजिया एक पत्रकार थीं। प्रिंस विलियम: 2011 में प्रिंस विलियम ने केट मिडलटन के साथ शादी की थी। यह सेंट एंड्रयूज़ विश्वविद्यालय में प्रिंस के साथ पढ़ती थीं।

आइए मिलते हैं आरके नारायन के मालगुड़ी डेज के स्वामी और उसके दोस्तों सेInteresting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra