बॉलीवुड में शोमैन के नाम से मशहूर राजकपूर आज इस दुनिया में न होते हुए भी अपने होने का अहसास कराते हैं। एक्टर व फिल्‍ममेकर राजकपूर 14 दिसंबर 1924 को जन्‍मे थे। वह ऐसे लोगों में थे जो रील ही नहीं रियल लाइफ में भी छाए रहते थे। वह हर पल को अच्‍छे से इंज्‍वॉय करते थे। शायद इसीलिए दिलीप कुमार की शादी में राजकपूर का वो अंदाज आज भी याद किया जाता है। आइए जानें इस खास दिन पर राजकपूर की कुछ खास बातें...


पढाई में मन नहींरंगमंच अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के सबसे बड़े बेटे राज कपूर का जन्म पेशावर में हुआ था। हालांकि इनकी शिक्षा कोलाकाता में हुई। राजकपूर का मन पढाई में थोड़ा कम लगता था। अभिनय विरासत में राजकपूर को अभिनय विरासत में मिला था। वह बचपन से ही अपने पिता के साथ रंगमंच पर जाया करते थे। जिससे इन्होंने काफी कम उम्र में रंगमच पर काम शुरू कर दिया था।पत्नी नरगिस संग राजकपूर ने फिल्म आग से 24 साल की उम्र में निर्देशन का काम शुरू किया था। अभिनेता राज कपूर और अभिनेत्री नर्गिस ने 9 वर्ष में करीब डेढ दर्जन फिल्में की हैं। 2016 में प्रियंका की यह 16 तस्वीरें आप बार-बार देखना चाहेंगेगाने लोकप्रिय हुए


वहीं राज कपूर की फिल्मों के कई गानें राज कपूर की भी लोकप्रिय हुए। जिनमें 'मेरा जूता है जापानी'... और 'ए भाई ज़रा देख के चलो'...जैसे गाने आज भी लोग गाते हैं। सफेद साड़ी जरूर राज कपूर ने बचपन में एक महिला को सफेद साड़ी में देखा तो उनका दिल उस पर फिसल गया। पसंदीदा रंग होने की वजह से वे अपनी फिल्मों में अभिनेत्रियों को सफेद साड़ी जरूरी पहनाते थे।

क्या आपको पता फिल्म ‘मुन्ना भाई MBBS’ में थीं अनुष्का! ये 5 स्टार्स दिखे कुछ इस तरह...अलविदा कहा दादा साहब फाल्के जैसे पुरस्कार पा चुके राजकपूर ने 2 मई, 1988 को इस दुनिया को अलविदा कहा था। आज उनके आगे की पीढियां अभिनय की दुनिया में छाई हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra