तेल के भंडार के अलावा साऊदी अरब अपने अनोखे कानून की वजह से जाना जाता है। यहां की सरकार ने अपने देश के लोगों पर भी काफी सारी बंदिशें लगा रखी हैं। भारत की तरह इस देश मे वहां के रहने वालों के लिए कोई संविधान नही है। यहां का कानून इस्‍लाम की पवित्र ग्रंथ कुरान के हिसाब से बनता है। सऊदी अरब मे रहने वालों के लिए कई ऐसे कानून हैं जिन्‍हे सुन कर आप चौंक जाएंगे। हम आप को साऊदी अरब के दस ऐसे कानून जिन्‍होंने महिलाओं पर पाबंदी लगा रखी है।


एक क्लिक पर होती है जेलसाऊदी अरब फोटोग्राफी करने को लेकर बैन लगा हुआ है। यहां कई जगहों पर फोटोग्राफी करना बैन है। यहां आप किसी सरकारी बिल्डिंग या आर्मी से जुड़ी फोटो नही ले सकते हैं। बिना इजाजत के यहां कोई आदमी किसी महिला की फोटो क्लिक नहीं कर सकता। महिलाओं की जबरन फोटो खीचने या उनकी तरफ कैमरे का रुख करने से भी यहां आदमी को सजा हो सकती है।सिनेमाघरों पर है बैन1970 के दशक में सऊदी अरब में कई थिएटर्स थे। 1980 में सऊदी सरकार ने इस्लाम के बढ़ते प्रभाव के चलते सभी सिनेमाघर और थिएटर बंद करवा दिए।  सरकार की माने तो सिनेमाघरों मे लोग अपना समय खराब करते हैं। इस देश में सिर्फ एक ही सिनेमाघर मौजदू है।सिर ढकना है जरूरी
साऊदी अरब मे लड़कियों के खेलने पर बैन है। पर उन्हे पूरा शरीर ढक कर खेलने के इजाजत दी जाती है। यहां सिर ढकना सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है। 2012 में पहली बार सऊदी अरब की महिलाओं ने ओलिंपिक में हिस्सा लिया था। जिसके चलते उन्हें काफी बदनामी का सामना करना पड़ा था। कुछ दिन बाद यहां कानून बना दिया गयश कि यहां की महिलाएं बिना सर ढंके किसी भी स्पोर्ट्स हिस्सा नहीं लेंगी। इस्लाम है सबसे ऊपरसऊदी अरब एक इस्लामिक देश है। यहां इस्लाम के अलावा किसी अन्य धर्म के प्रचार प्रसार पर पूरी तरह से बैन लगा हुआ है। बाहर से आने वाले लोगों को इस मामले में काफी छूट दी जाती है।नो स्मोकिंग जोनयहां पर लोगों को स्मोकिंग करने की भी मनाही है। पब्लिक एरिया जैसे रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप, सुपरमार्केट, शॉपिंग मॉल के अलावा ऐसी किसी भी जगह पर स्मोक करना मना है जहां दो से ज्यादा आदमी मौजूद है। स्मोकिंग करते हुए पकड़े जाने पर यहां सख्त सजा के कानून हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra