दूसरे विश्वयुद्ध ने दुनिया के साथ जर्मनी को भी दो हिस्‍सों में बांट दिया था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद जर्मनी दो हिस्सों में बंटा और 28 साल तक अलग अलग रहा। जर्मनी को दो हिस्‍सों में बांटने का काम एक दीवार ने किया। इसे बर्लिन की दीवार के नाम से जाना जाता है। 9 नवम्बर के दिन बर्लिन की दीवार को ध्‍वस्‍त कर दिया गया था।


1- बर्लिन की दीवार का निर्माण 13 अगस्त 1961 को शुरु हुआ था। 9 नवम्बर, 1989 के बाद इसे तोड़ दिया गया। इस दीवार 155 किलोमीटर लंबी और दस फुट ऊंची इस दीवार को तोड़ने में दो साल का वक्त लगा था। 3- इस दीवार को बनाने की मंजूरी वाल्टर उल्ब्रिख्त के प्रशासन ने की और सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव ने दी थी। 19 नवम्बर 1989 को पूरे बर्लिन में घोषणा कर सीमा पर आवागमन से रोक हटा दी गई। 5- पश्चिम के लोगों के लिए बर्लिन की दीवार समाजवादी अत्याचार का प्रतीक बन गई। खास तौर पर जब बहुत से लोगों को सीमा पार करते हुए गोली मार दी गई।
7- बर्लिन दीवार के गिरने से पूरे जर्मनी में राष्ट्रवाद का उदय हुआ और पूर्वी जर्मनी के लोगों ने जर्मनी के पुनरेकीकरण के लिए मंजूरी दे दी। 3 अक्टूबर 1990 को जर्मनी फिर से एक हो गया। 9- बर्लिन का एक होटल अपने यहां रूकने वालों को एक हथौड़ी और खुर्पी भी देता है ताकि लोग अपनी मर्जी से दीवार का टुकड़ा निकाल सकें।

Posted By: Prabha Punj Mishra