एक महिला की अपनी पति से लड़ाई हो गई क्‍योंकि उसका अफेयर कई और चल रहा था। प्‍लेन में बैठे दोनो की लड़ाई जब हद से ज्‍यादा बड़ गई तो क्रू मेंबर्स ने उन्‍हें शांत करवाने की कोशिश की। इससे महिला क्रू मेंबर्स पर ही भड़क गई और उनके बद्तमीजी करने लगी। महिला की इस हरकत पर पायलट ने प्‍लेन की आपाज लैंडिंग कर महिला सहित सभी ईरानी यात्रियों को उतार दिया। हम आपको उन पांच अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जब विमानों की आपात लैंडिंग की गई।

1- कतर एयरवेज के हवाई जहाज को एक महिला ने चेन्नई एयरपोर्ट पर उतारने के लिए मजबूर कर दिया। रविवार को दोहा से बाली जा रहे कतर एयरवेज के इस विमान को एक विवाद के चलते चेन्नई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। हवाई जहाज में बैठे एक पति-पत्नी के बीच काफी विवाद बढ़ गया। महिला का कहना था कि उसके पति ने उसके साथ धोखा किया है और इसे लेकर विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने प्लेन को बीच में उतारने पर मजबूर कर दिया। महिला ने जब अपने पति का फोन अनलॉक करके देखा तो उसे पता चला कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है। महिला नशे में थी और उसने हवाई जहाज के क्रू मेंबर्स के साथ भी बदतमीजी की। शुरू में वहां मौजूद कर्मचारियों नें महिला को शांत कराने की कोशिश की लेकिन स्थिति को हाथ से निकलता देख कर्मचारियों नें प्लेन रोककर महिला को पति सहित बाहर निकालने का निर्णय लिया। सीआइएसएफ ने कहा कि पांच नवंबर को सुबह 10 बजे कतर एयरवेज की फ्लाइट को चेन्नई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा था। फ्लाइट से एक इरानी महिला सहित सभी इरानी यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया था क्योंकि उस महिला ने एयरलाइन के क्रू मेंबर के साथ बद्तमीजी की थी। बाद में उन सब को कुआलालांपुर जाने वाली फ्लाइट से भेज दिया गया।

3- कोलकाता से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के पायलट्स टेक ऑफ करने के बाद विमान का पहिया बंद करना भूल गए। उड़ान की आधी दूरी तय करने बाद उन्हें अपनी इस गलती का एहसास तब हुआ जब फ्लाइट का फ्यूल खत्म होने के कगार पर पहुंच गया। मजबूरी में विमान को डायवर्ट करके नागपुर में उतारना पड़ा। घटना के बाद दोनों पायलट्स को ड्यूटी से हटा दिया गया है। विमान ने कोलकाता से सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरी थी। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 676 के पायलट्स ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि प्लेन के पहिए बंद नहीं हैं जबकि ऐसा करना जरूरी होता है। नियमानुसार टेक ऑफ के बाद पायलट्स को यह सुनिश्चत करना होता है लैंडिंग गियर को बंद कर दिया जाए लेकिन पायलट्स ने ऐसा नहीं किया। उनकी इस गलती की वजह से प्यूल की खपत तेजी से होनी लगी और इमर्जेंसी में प्लेन को डायवर्ट करके नागपुर में उतारना पड़ा। उड़ान के दौरान पायलट्स को बीच-बीच में फ्यूल भी चेक करना होता है, लेकिन इस फ्लाइट के पायलट्स ने ऐसा नहीं किया। टेक ऑफ करने से पहले प्लेन में उड़ान के लिए पर्याप्त फ्यूल मौजूद था, अगर पायलट्स लैंडिंग गियर को बंद करना नहीं भूलते तो ऐसी आपात स्थिति का मना नहीं करना पड़ता। एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

5- एक ब्रिटिश यात्री ने 30,000 फुट की उंचाई पर उड़ान भर रहे विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की जिसके बाद विमान को फ्रांस में एक हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा।  मारकेच, मोरक्को से लंदन के गेटविक जा रहे इजी जेट के 180 सीटों वाले एयरबस ए 320 विमान को सोमवार को मजबूरी में तब फ्रांस की ओर जाना पड़ा जब एक शराबी ने 30,000 फुट की उंचाई पर विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। विमान को गंतव्य से 650 मील पहले बोरडेक्स में उतरना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वह व्यक्ति जैसे ही विमान में सवार हुआ शराब पीने लगा। उड़ान भरने के बाद तो वह बिल्कुल बेकाबू हो गया और अपनी सीट से उठकर दरवाजा खोलने के लिए चला गया। उस व्यक्ति की गर्लफ्रेंड ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने उसे धकेल दिया। इजी जेट के प्रवक्ता ने कहा इस तरह की घटना दुर्लभ है। हम इसे गंभीरता से लेते हैं और मामला चलवाएंगे।

 

International News inextlive from World News Desk

 

 

Posted By: Prabha Punj Mishra