आकर्षक बनाने के लिए क्रिसमस ट्री को सजाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ते। क्‍या आप जानते हैं दुनिया का सबसे कीमती क्रिसमस ट्री अरब देश के एक होटल के नाम दर्ज है। इस साल 2017 में एक यूरोपीय देश के क्रिसमस ट्री को सबसे महंगा या खर्चीला क्रिसमस ट्री माना जा रहा है। इस पर लोग खुश होने की बजाए उसका जमकर विरोध कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर माजरा क्‍या है।


18 मीटर ऊंचा क्रिसमस ट्री बना लोगों के आंखों की किरकिरीदरअसल इस साल यूरोपीय देश सर्बिया ने एक क्रिसमस ट्री खरीदा और उसे राजधानी बेलग्रेद शहर के बीच लगा दिया। लोग बहुत खुश हुए। लेकिन जब लोगों को इसकी कीमत का पता चला तो उनकी भौंहें तन गईं। विरोध का स्वर मुखर हो उठा। लोगों की खुशियां जाती रहीं। विरोधी पार्टियों को मौका मिल गया। मेयर की थू-थू होने लगी। वजह यह थी कि जो क्रिसमस ट्री प्रशासन ने खरीदा था उसकी कीमत 83000 यूरो यानी तकरीबन 63 लाख रुपये थी। किसी को प्लास्टिक के क्रिसमस ट्री की इतनी महंगी कीमत पच नहीं रही थी। अब यह 18 मीटर ऊंचा क्रिसमस ट्री लोगों के आंखों की किरकिरी बना हुआ है।दाढ़ी को ही बना दी क्रिसमस ट्री, सजा दिया लाइट से
अबू धाबी में दुनिया का सबसे कीमती क्रिसमस ट्री


दुनिया का सबसे कीमती क्रिसमस ट्री का तमगा अबूधाबी के अमीरात पैलेस होटल के नाम है। यह क्रिसमस ट्री 13 मीटर ऊंचा है। यह होटल की लॉबी में लगा हुआ है। यह क्रिसमस ट्री सोने-चांदी से बना है और हीरे जवाहरतों के खूबसूरत चमकीले रत्नों से सजाया गया है। इसमें सफेद लाइटनिंग की गई है। इसकी कीमत 26.32 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इसे सजाने में 181 हीरे, जवाहरात और कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया गया है। सिर्फ क्रिसमस ट्री की कीमत 23 लाख रुपये है। इस क्रिसमस ट्री को सजाने में 26 करोड़ रुपये से ज्यादा के हीरे-जवाहरात लगे हैं।क्रिसमस ट्री सजाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, होंगे बड़े फायदे

Posted By: Satyendra Kumar Singh