आज के दौर में एक से अधिक भाषाओं का ज्ञान होना बेहद जरूरी है लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो सिर्फ एक ही भाषा में परफेक्‍ट होते हैं। ऐसे में अब उन्‍हें परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि जल्‍द ही वेवर्ली लैब्स बाजार में एक पायलट नाम की डिवाइस लॉन्‍च करने वाली है। जिससे किसी भी तरीके की भाषा हो उसका रियल टाइम में ट्रांसलेट हो जाएगा। इसकी कीमत करीब 1800 रुपये रखी जाएगी।


कान में लगाया जाएगावेवर्ली लैब्स ने हाल ही में पायलट नाम की डिवाइस तैयार की है। पायलट एक इन-लाइन ईयरफोन जैसी डिवाइस है। यह स्मार्टफोन की मदद से बातचीत और संवाद को रियल टाइम में ट्रांसलेट करता है। इसे कंपनी आगामी सितंबर पर बाजार में लॉन्च कर देगी। यह डिवाइस ऐसी है जिससे रियल टाइम पर कई भाषाओं का ट्रांसलेशन अपने आप हो जाएगा। इस डिवाइस को कान में लगाया जाएगा। इसके बाद इस डिवाइस से आप स्पैनिश, इटैलियन या फिर फ्रेंच जैसी चार भाषाओं में शब्दों को सुन सकेंगे। सबसे खास बात तो यह है कि इसकी कीमत भी कोई ज्यादा नहीं बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि पायलट डिवाइस की कीमत करीब 129 डॉलर यानी कि लगभग 1800 रुपये होगी। वहीं इस डिवाइस को नए जामने की एक प्रगति की ओर इशारे के रूप में माना जा रहा है।
काफी कंफर्टेबल डिवाइस


वेवर्ली कंपनी ने इसे लोगों के बीच अट्रैक्िटव व इफेक्टिव बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। जिसमें कंपनी ने इस बात का ध्यान रखा है कि अगर यूजर्स इसे अपने कान में लगाए तो उसे कोई प्रॉब्लम न होने पाए। यह काफी कंफर्टेबल डिवाइस है। इसे मछली का आकार दिया गया है। जिससे मछली के आकार की वाली इस डिवाइस को कान में लगाने पर सामने वाले को पता भी नहीं चल पाएगा कि आपने कान में कुछ लगाया है। वहीं वह चाहे किसी भी भाषा में बोले आप उसे आसानी से समझ लेंगे। कंपनी का कहना है कि सबसे खास बात तो यह है कि इसमें लगा बिल्ट-इन माइक्रोफोन दूसरे व्यक्ति की आवाज सुनते हैं। इसके कुछ सेकेंड में ही वे आवाज के सिग्नल को आपकी भाषा में कन्वर्ट करने में काफी मदद करते है।

Technology News inextlive from Technology News Desk

Posted By: Shweta Mishra