एक अच्‍छे गाने की पहचान होती है कि लोग उसे सुनने के बाद मन हल्‍का कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर रोजाना लाखों गाने आते और जाते हैं। लेकिन एक सॉन्‍ग ऐसा है जो घटिया होने के बावजूद लोगों को पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को इतनी बार देखा गया कि कई रिकार्ड टूट गए। आइए सुनें...

जापान से आया यह गाना
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक PPAP सॉन्ग काफी वायरल हुआ था। इस गाने के बोल जितने घटिया है उससे ज्यादा नापसंद इसका म्यूजिक है। फिर भी लोग इसे सुनने के लिए यू-ट्यूब पर सर्च कर रहे हैं। जी हां यह गाना है Pen Pineapple Apple Pen....अब आपको लग रहा होगा कि ये पेन और पाइन एप्पल क्या है। बस यही तो खेल है ये गाने के बोल हैं। जो आपकी समझ से ऊपर है। इसे बनाने वाले ने क्या सोचा होगा, यह वही बता सकता है।

 


आया नया वर्जन
पहले इस गाने का शॉर्ट वर्जन रिलीज हुआ था। यह इतना देखा गया कि विश्व रिकार्ड बन गया। फिलहाल इसका बड़ा वर्जन आया है। जो आपको और ज्यादा सिरदर्द कर सकता है। इस गाने को गाया है जापान के एक कॉमेडियन पीको तारो ने। पीको इस वीडियो में पीले रंग की ड्रेस पहने गाना गा रहे हैं।
Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari