- शाहपुर एरिया के अशोक नगर की घटना

- घर में सो रही थी परिवार की बुजुर्ग महिलाएं

GORAKHPUR: शाहपुर एरिया के बशारतपुर, अशोक नगर मोहल्ले में ग्रिल तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए का माल उड़ा दिया। घटना के दौरान परिवार की बुजुर्ग महिलाएं सो रही थीं। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली गए थे पुरुष सदस्य

ग्रामीण अभियत्रंण विभाग से रिटायर राकेश श्रीवास्तव ने अशोक नगर में मकान बनवाया है। उनके दो बेटे मुंबई और दिल्ली में रहकर जॉब करते हैं। राकेश की मां और बहन साथ में रहती है। दिल्ली में बेटे के घर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राकेश 20 अप्रैल को चले गए। घर पर उनकी बहन और मां थीं।

बुधवार की रात समेटा माल

घर को सूना जानकर चोरों ने धावा बोल दिया। बुधवार की रात घर के मुख्य दरवाजे के पास ड्राइंग रूम के पास लगे ग्रिल को उखाड़ दिया। रात में परिवार की महिलाएं सो रही थीं। लोगों के सोने का फायदा उठाकर चोरों ने दो लाख रुपए नकदी, तीन लाख रुपए से अधिक का सामान समेट लिया। सुबह जगने पर बहन ने राकेश को सूचना दी। चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

चोरों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया है। उनको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

अभय कुमार मिश्र, सीओ कैंट

Posted By: Inextlive