अभिनेता करण सिंह ग्रोवर आज अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। यह शादी काफी धूमधाम से आज मुंबई में हो रही हैं। बिपाशा की ये पहली और करण की तीसरी शादी है। करण ने पहली शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम और दूसरी जेनिफर से की थी। हालांकि तीसरी शादी करने वाले करण कोई पहले सेलेब्‍स नहीं हैं। इनसे पहले भी फिल्‍मी दुनिया के कई बड़े चेहरों ने तीन-तीन शादियां रचाई हैं। ऐसे में आइए जानें तीन शादियां रचाने वाले इन स्‍टार्स के बारे में...


अदनान सामी: सिंगर अदनान सामी ने पहली शादी 1993 में अभिनेत्री जेबा बख्तियार से की थी। इनसे तलाक के बाद इन्होंने दूसरी शादी 2001 में दुबई की सबाह गालाबेरी से रचाई। इनसे भी अलगाव के बाद अदनान ने 2010 में रोया फरयाबी से तीसरी शादी रचा ली।संजय दत्त: संजू बाबा यानी की संजय दत्त की पहली शादी रिचा शर्मा से हुई। रिचा की मौत के बाद उन्होंने रिया पिल्ले से शादी रचाई। रिचा से संजय को एक बेटी हुई  लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं टिका। इसके बाद संजय दत्त ने मान्यता से शादी की। आज मान्यता से दो जुडवां बच्चे हैं।विधु विनोद चोपड़ा:
थ्री इडियट के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा भी इस सीरीज में शामिल हैं। इन्होंने पहली शादी फिल्म एडिटर रेनु सलूजा से की थी। इसके बाद दूसरी शादी शबनम सुखदेव से की। इसके बाद तीसरी शादी बॉलीवुड में फिल्म राइटर और फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा से रचाई।

inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra