राजनीति और भ्रष्‍टाचार का चोली दामन का साथ रहा है। ऐसा नहीं है कि हर राजनेता भ्रष्‍ट ही होता बल्‍कि विश्‍व के ज्‍यादातार नेता अपेक्षाकृत ईमानदारी से अपना कार्य करने का प्रयास करते हैं। इसके बावजूद कई राजनेता ऐसे हैं जिन्‍होंने अपने राजनीतिक पदों का काफी अनुचित लाभ उठाया है। आज हम आपको विश्‍व के सबसे भ्रष्‍ट माने जाने वाले पांच राजनेताओं के बारे में बता रहे हैं ...


इस्लाम करीमोव:
हालाकि 2 सितंबर, 2016 को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव का करीब 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह उज्बेकिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति थे। साल 1991 से 2016 तक मृत्युपर्यंत वे अपने पद पर रहे। उन पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया कि उनके शासन के दौरान उत्पीड़न का संस्थागत इस्तेमाल किया जाता था। पश्चिमी देश द्वारा भी लगातार उनकी मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर आलोचना की जाती रही।  


तियोदोरो ओबियांग एम्बासोगो एन्गेमा:

इक्वेटोरियल गिनी के तानाशाह तियोदोरो ओबियांग एम्बासोगो एन्गेमा विश्व के सबसे गरीब राष्ट्रों में से एक देश के राष्ट्राध्यक्ष हैं। इसके बावजूद उनकी गिनती विश्व के अमीर लोगों में होती है। उनकी नेट वेल्थ करीब 600 डॉलर बतायी जा रही है जो अमेरिका के राष्ट्रपति से भी कहीं ज्यादा है। उन पर आरोप है कि ये पैसा उन्होंने राष्ट्रीय संपत्ति से अनैतिक तरीके हासिल किया है। उन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप इसलिए भी है कि जब उनके पास इतनी संपत्ति है तो वो उसका प्रयोग अपने देश के विकास के लिए क्यों नहीं करते।


किम जॉन्ग उन:

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग पर भी समय समय पर मनमानी करने के आरोप लगते रहे हैं। कभी बिना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की राय लिए परमाणु परीक्षण करने के लिए तो कभी अपने ही देश में सेनाओं के मनोरंजन के लिए प्लेजर दस्ता बनाने के लिए। उनका सपना है कि वो अपने देश को विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित करें।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra