करवा चौथ 2018 इस बार कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ कई क्रिकेटर्स के घर भी धूमधाम से मनाया गया। विराट-अनुष्का संग देखें किन सेलेब्स ने किस तरह मनाया अपना करवाचौथ और पति की लंबी उम्र की कामना कर खोला व्रत...


कानपुर। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी के बाद इस बार अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया है। दोनों ने छत पर चांद को एक साथ देख कर अपना व्रत खोला। इस दौरान कपल ने एक तस्वीर खिंचवाई जिसमें उनके पीछे आसमान में चांद नजर आ रहा है। विराट ने एक ओर ब्लैक कुर्ता पहना है तो अनुष्का ने येलो साडी़।- वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी छन्नी से पहले चांद को फिर अपने पति के चेहरे को देख कर अपना व्रत खोला। इस दौरान शिल्पा सिल्वर कलर की साडी़ और ब्लाउज में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके पति राज कुंद्रा भी ब्लैक कोट पैंट में बिल्कुल जेंटल मैन लगे।
- रवीना टंडन भी अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए हाथों में करवा चौथ की थाली सजाए लिए चली जा रही हैं। रवीना उस वक्त काफी खूबसूरत लगीं। दरअसल रवीना ने सिंदूरी लाल रंग का शरारा पहना था और बालों में ट्रडिशनल ढंग से बेले के फूलों का गजरा लगाया था।


- अनिल कपूर की पत्नी सुनीता ने अपने घर पर करवा चौथ सेलिब्रेशन रखा था जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड की कई बडी़ हस्तियां पहुंची और सबने साथ मिल कर अपने पतियों के लिए लंबी उम्र की कामना की। - क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अपनी वाइफ प्रियंका के साथ घर की छत पर चांद देख कर करवा चौथ सेलिब्रेट किया। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें कपल ने रेड कलर की साडी़ और कुर्ता पहना है। रैना की पत्नी प्रियंका के हाथ में आरती की थाल और छन्नी भी नजर आ रही है। - वहीं वेटरन एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार ने भी पति भूषण कुमार के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। दिव्या ने करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए येलो रंग का सूट और भूषण ने ब्लैक रंग की शर्ट के साथ लाइट ग्रे कलर की पैंट पहन रखी थी।

- न्यूली मैरीड कपल प्रिंस नरूला और उनकी वाइफ युविका चौधरी इन दिनों मालदीव में अपने हनीमून के लिए गए हुए हैं। वहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में तो प्रिंस युविका की हाथेली पर मेंहदी लगाते दिख रहे हैं।- वहीं एक्टर आयुष्मान खुराना को लेकर खबर आ रही थी कि इस बार उनकी पत्नी ताहिरा को कैंसर होने की वजह से वो करवा चौथ का व्रत नहीं रख पाएंगी। इसलिए आयुष्मान ने ही पत्नी की लंबी उम्र के लिए फास्ट कर लिया और रूढी़वादी रीती-रिवाजों को एक नई दिशा देनी की कोशिश की।तस्वीरें : विराट संग अनुष्का का पहला करवा चौथ, ये एक्ट्रेस भी शादी के बाद पहली बार रख रहीं व्रतएक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की हमशक्ल देख फटी रह जाएंगी आंखें, देखें इन बॉलीवुड सितारों की टू कॉपी भी

Posted By: Vandana Sharma