एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर की फोटो एक बार फिर वायरल हो गई। जब भी सेलेब्रिटी किड्स की बात होती है तो तैमूर का नाम जरूर आता है। तैमूर की क्‍यूटनेस देखकर लोग वैसे ही दीवाने हो जाते हैं। ऊपर से इस नन्‍हें बच्‍चे की एक और तस्‍वीर सामने आ गई।


तैमूर की नई तस्वीर आई सामनेतैमूर अली खान सबसे क्यूट स्टार किड हैं, इसमें कोई दोराय नहीं। समय-समय पर तैमूर की कुछ तस्वीरें हमारे सामने आती रही हैं। यही वजह है कि 6 महीने के छोटे नवाब कई लोगों के चहेते बन गए। हाल ही में तैमूर को घसर की बॉलकनी में झूला झूलते हुए स्पॉट किया गया।शायद इसीलिए अक्सर तैमूर की क्यूट-क्यूट तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इससे पहले भी तैमूर को उनकी मां करीना के साथ कई पार्टी में देखा जा चुका है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari