अमेर‍िका में विनाशकारी तूफान इरमा के आने की आहट से वहां हाई एलर्ट जारी हो चुका है। लोगों को घरों के अंदर रहने विमान सेवाओं को रद करने और स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। हालांक‍ि इरमा कोई पहला तूफान नहीं है। इससे पहले दुन‍िया में कभी कटरीना तो कभी हैयानजैसे तूफान कहर ढा चुके हैं। आइए जानें दुनिया के इन 5 विनाशकारी तूफानों के बारे में...

कैटरीनाः
यह तूफान 23 अगस्त 2005 को अमेरिका में आया था। लुसियाना और मिसिसिपी में आए इस तूफान की रफ्तार 280 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से थी। इस तूफान ने करीब 8 दिनों तक कहर ढाया था। जिसमें करीब 1800 से ज्यादा लोगों की जानें गईं थी।
 

टिपः
टिप तूफान भी इनमें शामिल है। यह 305 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 12 अक्टूबर 1979 को जापान से टकराया था। यह करीब 8 दिन बाद शांत हुआ था। इस तूफान की रफ्तार भी काफी ज्यादा था। इसमें भी 100 से अधिक लोगों की जाने गई थीं।  
 

सैलीः

यह तूफान 3 सितंबर 1964 को पोनापे के पास से शुरू हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 7वें दिन फिलिपींस और आठवें दिन चीन पहुंचा था। इसकी रफ्तार 314 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची थीं। यह उस समय के प्रचंड और विनाशकारी तूफानों में से एक है।
एसिड अटैक के जख्म तो भर गए, लेकिन दिल का दर्द अभी बाकी है, सुनिए इस मॉडल की कहानी

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra