जैसे जैसे दुनिया में तनाव बढ़ रहा है और दो देशों के बीच संबंधों में एक अजीब तरह खटास देखने को मिलने लगी है वैसे वैसे हर देश अपनी सशस्‍त्र सेनाओं को औश्र अधिक ताकतवर बनाने के प्रयास में लगा हुआ दिखाई देने लगा है। मंहगे अस्‍त्र शस्‍त्र मंहगी तकनीक और मंहगे से मंहगे सैनिकों के एसेसरीज बनाये और खरीदे जाने लगे हैं। कहना मुश्‍किल है कि इस होड़ का सिलसिला कहां जा कर रुकेगा। ये भी हम नहीं कह सकते हैं कि ये सही है या गलत ये फैसला तो आपको करना है। हां हम आपको टॉप टेन ऐसी सशस्‍त्र सेनाओं के बारे में बता सकते हैं कि जो हैं सबसे महंगी। वैसे क्‍या आप जानते हैं कि एक अनुमान के अनुसार पूरी दुनिया में करीब 1570000000000 खरब डॉलर सेनाओं के रख रखाव में खर्च किए गए हैं।

10- साउथ कोरिया: उल्टे क्रम शुरू करते हुए हम बता रहे हैं दक्षिण कोरिया के बारेमें जो दसवें नंबर पर है। उत्तरी कोरिया की ओर से बढ़ते खतरे का हवाली देते हुए साउथ कोरिया ने अपने मिलेट्री बजट में जबरदस्त इजाफा किया है। इस समय यहां की सरकार अपनी सशस्त्र सेनाओं पर करीब 33.4 बिलियन डॉलर का खर्चा कर रही है।

9- जर्मनी: जर्मन सरकार ने अभी हाल में ही अपने रक्षा बजट में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। बरसों तक एक संतुलित सैन्य व्यवस्था लेकर चलने वाले इस देश की चांसलर एंजेला मार्केल ने हाल ही बाहरी खतरों की आशंका जताते हुए अपने देश के सुरक्षा कारणों से सैन्य बलों का बजट बढ़ाने की बात की थी। जिसके बाद देश में करीब 14,300 और सैनिकों की भर्ती का प्रस्ताव रखा गया। कोल्ड वॉर की स्थापना के बाद से ये इस देश का पहला सैन्य विस्तार होगा। फिल्हाल यहां सेना पर 35.7 बिलियन डॉलर का खर्च आता है।

8- जापान: इस देश का रक्षा बजट है 41.6 बिलियन डॉलर। चीन की तरफ से बढ़ते समुद्री खतरे और पड़ोसी उत्तरी कोरिया में लगातार हो रहे परमाणु परिक्षण के साथ बढ़ती सामरिक गतिविधियों का हवाला देते हुए जापान ने इस साल की शुरूआत में ही अपना रक्षा बजट बढ़ा दिया था।  
बाल काटने का काम करने वाले इस शख्स के पास हैं 200 लग्जरी कारें, जानिए कैसे

7- फ्रांस: साल की शुरूआत से ही आतंकी हमलों का निशाना बन रहे फ्रांस कुछ दिन पहले ही घोषण की है कि वो साल 2017 के अपने रक्षा बजट में वृद्धि करने जा रहा है। अब तक उसका सैन्य बजट करीब 44.3 बिलियन डॉलर था।

6- रूस: दुनिया की दूसरी सबसे बढ़ी महाशक्ति के अपने दावे को बरकार रखने की कोशिश में रूस 1997 से लेकर 2015 तक अपने रक्षा बजटको लगातार बढ़ाता रहा है। 2016 में इस देश्ा का सशस्त्र सैन्य बजट तकरीबन 48.4 बिलियन डॉलर रहा। इससे आप समझ सकते हैं कि रूस किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। हालाकि तेल के दामों में आई गिरावट का उसकी इकॉनॉमी पर गहरा असर हुआ है और इस साल उसने सेना के बजट में करीब 5.3 प्रतिशत की कटौती की गयी।

5- सउदी अरब: दूसरे तमाम देशों की तुलना में सउदी अरब का सैन्य बजट बेहद ज्यादा है। हालिया आंकड़ों के अनुसार उसने करीब 48.6 बिलियन डॉलर अपने देश की सेनाओं पर खर्च किए हैं। इसके साथ ही जहां अन्य देश अपनी पूंजी का लगभग 2 प्रतिशत ही सशस्त्र बलों पर खर्च करते हैं वहीं ये देश 19.9 प्रतिशत पूंजी इस काम में खर्च करता है। सउदी अरब अपने अस्त्र शस्त्र फ्रांस, अमेरिका और इंग्लैंड जैसे देशों से खरीदता है। ये देश विश्व में हथियारों का सबसे बड़ा, खरीददार माना जाता है।     
आजाद भारत में हुए रक्षा घोटालों का कुछ ऐसा है इतिहास

4- भारत: हथियार और सेना से जुड़ी अन्य सामग्री खरीदने में भारत किसी भी स्तर सउदी अरब से कम नहीं कहा जा सकता। यहां भी साल 2016 में सशस्त्र सेनाओं के ऊपर करीब 50.6 बिलियन डॉलर र्ख्च किए गए जबकि बीते साल ये खर्च 46.6 बिलियन डॉलर के आसपास था।

3- यूनाइटेड किंगडम: इस मामले में दुनिया के टॉप थ्री कंट्रीज में तीसरे नंबर पर नाम आता हैयूनाइटेड किंगडम का। अब तक करीब 53.8 डॉलर अपनी सशस्त्र सेनाओं पर खर्च करने वाले यूके ने 2021 तक के लिए इसमें करीब 0.5 प्रतिशत वृद्धि करने का फैसला किया है।

2- चीन: सेंकेंड टॉप मोस्ट कंट्री है चीन। ये देश अपने सैन्य बल के जोर पर अपने पड़ोसी देशों पर दबदबा बनाये रखने का काम बखूबी करता है। जिससे एशिया पैसेफिक क्षेत्र में उसका डर बना हुआ है। चीन का सैन्य बजट सुन कर आप चौंक जायेंगे जो 2016 में करीब 191.7 बिलियन डॉलर रहा।
Human Rights Day: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में ऑनलाइन कर सकते हैं शिकायत

1- संयुक्त राष्ट्र अमेरिका: कोई हैरानी नहीं कि इस मुकाम पर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका बना हुआ है। सुपर पॉवर माने जाने वाले इस देश का दबदबा यूं ही तो पूरी दुनिया में नहीं है। अमेरिका के पास सबसे मंहगी सेना इसलिए है क्योंकि उसकेपास तकनीक और हथियारों का आधुनिकतम जखीरा मौजूद है। जाहिरहै उसका सशस्त्र सैन्य बल भी सबसे मंहगा 622 बिलियन डॉलर का है।

Posted By: Molly Seth