क्रिकेट जगत में कब कौन सा र‍िकॉर्ड बन जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। चाहे उस र‍िकॉर्ड से ख‍िलाड़ी खुश हो या नाखुश। हाल ही में वन डे मैच में वेस्टइंडीज के 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दो विकेट गंवा कर जीत दर्ज की। बावजूद इसके टीम इंड‍िया के कप्‍तान व‍िराट कोहली के नाम वन डे सीरीज के दौरान हर मैच के टॉस में हारने का र‍िकॉर्ड दर्ज हो गया। हालांक‍ि इससे पहले यह र‍िकॉर्ड भारत के तीन अन्‍य कप्‍तानों के नाम भी दर्ज हो चुका है। जानें क‍िसके नाम...

सुनील गावस्कर:
भारतीय टीम के जाने माने क्रिकेटर और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का नाम इस सूची में शामिल है। सुनील गावस्कर के नाम ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दर्ज हुआ था। इस दौरान पांच मैचों की सीरीज में सुनील गावस्कर को हर मैच के टॉस में हार का सामना करना पड़ा था।


महेंद्र सिंह धोनी:

वहीं कप्तान विराट के कोहली से पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस रिकॉर्ड को बना चुके हैं। 2011 में इंग्लैंड और भारत के बीच वन डे सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज के सभी मैचों में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हार का सामना ही करना पड़ा था।

36 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी - एक सफ़र तस्वीरों में
Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra