होली पर रिलीज हुई रनबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मै मक्कार ने अपने ताबड़तोड़ कलेक्शन से सिर्फ तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। होली के दिन रिलीज हुई रनबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म, तू झूठी मै मक्कार ने अपने ताबड़तोड़ कलेक्शन से सिर्फ तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने अपने रिलीज के पहले ही दिन 15.73 करोड़ से खाता खोला। इसके बाद गुरुवार को फिल्म ने 10.34 करोड़ की कमाई करते हुए अपना टोटल कलेक्शन 26.07 करोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को फिल्म ने 5.15 करोड़ कमाए। अब मेकर्स को इस वीकेंड फिल्म से अच्छी खासी कमाई की उम्मीद है, अब वो तो वक्त ही बताएगा कि फिल्म मेकर्स की उम्मीद पर खरी उतर पाएगी या नही।

View this post on Instagram A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

कार्तिक का कैमियो
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जबरदस्त केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई। 95 करोड़ के बजट वाली फिल्म में कार्तिक आर्यन ने किया कैमियो करते हुए फैंस के सरप्राइज दिया। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर तो मेन लीड में नजर आए ही साथ ही अनुभव सिंह बस्सी भी मेन लीड में नजर आए। साथ ही फिल्म में डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर, हसलीन कौर, राजेस जैस, आयशा राजा मिश्रा भी इंपार्टेट रोल में दिखे।

Posted By: Anjali Yadav