ईश्‍क न जाने जात-पात ईश्‍क न जाने धर्म-वार। ईश्‍क के नाम पर पुराने समय से ये कहावत सुनते आ रहे हैं हम सब लेकिन असल मायने में ये सच अब होती दिखाई दे रही है। आज समय वो है जब अधिकतर लड़कियां लड़कों से प्‍यार करने के बजाए लड़कियों से ही प्‍यार कर बैठती हैं। इसे बोलते हैं समलैंगिक प्‍यार। मामला सिर्फ प्‍यार तक ही सीमित नहीं रहता। समाज देश दुनिया इन सबके खिलाफ जाकर ये जोड़े इस प्‍यार को अंजाम भी देना चाहते हैं। अंजाम शादी के रूप में। कुछ ऐसा ही हुआ बिहार के मोतिहारी जिले में भी। दरअसल यहां भी दो लड़कियों के आपस में शादी करने का मामला सामने आया है। बड़ी बात तो ये भी है कि ये दोनों लड़कियां नाबालिग हैं।

ऐसा है मामला
जानकारी के अनुसार ये दोनों लड़कियां अभी सिर्फ नौवीं पास ही हैं। दोनों लड़कियां आपस में एकदूसरे से बहुत प्यार करती हैं। ये पूरा मामला बगहा थाने के रतनमाला इलाके का है। इस पूरे मामले पर बताया गया है कि दोनों लड़कियां एक-दूसरे के प्यार में इतनी ज्यादा पागल हैं कि दोनों आपस में शादी करने के लिए घर से भाग तक गईं।
पूछताछ में निकल कर आया सामने
पूरा मामला उस समय प्रकाश में आया जब दोनों लड़कियों के परिवार वालों ने उनके अपहरण की शिकायत थाने में लिखवाई। शिकायत लिखवाने के करीब महीने भर तक मामले की छानबीन चली। काफी ढूंढने के बाद छापेमारी में पुलिस ने दोनों लड़कियों को उत्तर-प्रदेश के एक इलाके से बरामद किया। बताया गया है कि पुलिस ने दोनों लड़कियों को एक ही कमरे से बरामद किया। पूछताछ में मालूम पड़ा के ये दोनों लड़कियां एक ही मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं।
लोगों ने नजरें अदालत के फैसले पर
पकड़े जाने के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों से पूछताछ की तो उनको मालूम पड़ा कि दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एकदूसरे के साथ रहना चाहती हैं। वे अलग नहीं होना चाहतीं। मामले के सामने आने के बाद से इस समय इस समलैंगिक विवाह पर हर किसी की नजरें टिक गईं हैं। फिलहाल दोनों लड़कियां मिल गईं हैं, लेकिन क्योंकि मामला अपहरण का दर्ज कराया गया था, इसलिए अब जानने वाले हर किसी व्यक्ति को अदालत के फैसले का बेसब्री के साथ इंतजार है।

Hindi News from India News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma