Uddhav Thackeray in Ayodhya: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार को अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने राम मंदिर के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

अयोध्या (एएनआई)Uddhav Thackeray in Ayodhya: शिवसेना के नेता संजय राउत ने पहले ही कहा था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार को अयोध्या जाएंगे। हालांकि अपने अयोध्या प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री आरती कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला उन्होंने ऐहतियातन लिया है।

Maharashtra Chief Minister and Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray in Ayodhya: Main BJP se alag hua hun, Hindutva se nahi. BJP ka matlab Hindutva nahi hai. Hindutva alag hai, BJP alag hai. pic.twitter.com/DWCQJqebXi

— ANI UP (@ANINewsUP) March 7, 2020बीजेपी से अलग हिंदुत्व से नहीं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे बीजेपी से अलग हुए हैं हिंदुत्व से नहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी अलग है और हिंदुत्व अलग है। साथ ही उन्होंने अपने ट्रस्ट की ओर से मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह राशि वे राज्य सरकार की ओर से नहीं दे रहे हैं।

Maharashtra Chief Minister and Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray in Ayodhya: Today, I want to announce that not from the state govt, but from my trust, I offer an amount of Rs. 1 crore. #RamTemple https://t.co/HaoGjnu7aE pic.twitter.com/LKsWY9Ab3E

— ANI UP (@ANINewsUP) March 7, 2020डेढ़ साल में तीसरी बार अयोध्या

उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे यहां राम लला से आशीर्वाद लेने आए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यहां आज उनके साथ उनके भगवा परिवार के कुछ सदस्य मौजूद हैं। उनका कहना था कि पिछले डेढ़ सालों के दौरान में वे यहां तीसरी बार आए हैं।

Posted By: Satyendra Kumar Singh