Union Budget 2022 : देश में केंद्रीय बजट 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। इस साल भी कोविड -19 दिशानिर्देशों को ध्यान रखते हुए बजट पेश करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


नई दिल्ली (एएनआई)। Union Budget 2022 : केंद्रीय बजट बजट आने में बस एक हफ्ते का समय बाकी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने से एक दिन पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। कोविड -19 दिशानिर्देशों के मद्देनजर, लोकसभा और राज्यसभा अलग-अलग समय में काम करेंगे। सूत्रों ने बताया कि निचले सदन में शाम चार बजे से नौ बजे तक और राज्यसभा में सुबह दस बजे से तीन बजे तक चलेगा। आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को पेश होगा
हालांकि 31 जनवरी और 1 फरवरी को दोनों सदनों के लिए समय सुबह 11 बजे से होगा। सूत्रों के अनुसार संसद के बजट का पहला सत्र 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। वहीं इस बीच आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी की दोपहर में पेश किया जाएगा। बतादें कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार का ये आगामी 2022 का बजट 10वां बजट होगा। वहीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण चाैथी बार पेश करेंगी।

Posted By: Shweta Mishra