UP Assembly Elections 2022 : प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें 50 उम्मीदवार महिलाएं हैं। कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट में में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां आशा सिंह भी शामिल हैं।

लखनऊ (एएनआई)। UP Assembly Elections 2022 : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। कांग्रेस नेता ने कहा आज कांग्रेस पार्टी ने 125 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लड़ेंगे। इनमें से 50 महिलाएं हैं। हमने उन लोगों को शामिल करने की कोशिश की है जो आम आदमी के अधिकारों के लिए लड़ते हैं और इस ऐतिहासिक पहल के साथ, हम देश में एक नई तरह की राजनीति लाने की उम्मीद करते हैं।

मुझे बहुत खुशी और बहुत गर्व है कि हमारी सभी 50 महिलाएं बहुत संघर्षशील हैं : श्रीमती @priyankagandhi#आ_रही_है_कांग्रेस pic.twitter.com/82GKqYzgId

— Congress (@INCIndia) January 13, 2022

सूची में शामिल महिलाओं में कुछ पत्रकार भी
125 उम्मीदवारों की सूची में 40 फीसदी महिलाएं और 40 फीसदी युवा हैं। इसी के साथ हमारा लक्ष्य यहां नई उम्मीद और नए राजनीतिक परिदृश्य को जन्म देना है। सूची में शामिल महिलाओं में से कुछ पत्रकार हैं, एक अभिनेत्री हैं, कुछ अपने अधिकारों के लिए लड़ती हैं, कुछ सामाजिक कार्यकर्ता हैं। महिला उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के ठीक बाद कांग्रेस नेता प्रियंका ने उन उम्मीदवारों को टिकट उपलब्ध कराने पर खुशी जताई जिन्होंने किसानों, आम आदमी के अधिकारों के लिए काम किया है।

उन्नाव से हमारी प्रत्याशी रेप पीड़िता की माताजी आशा जी हैं।
हमने उनको मौका दिया है कि अपने संघर्ष को वह जारी रखें और जिस सत्ता के जरिए उनको दबाया गया और अत्याचार किया गया, उसी सत्ता को अपने हाथ में लें और अपनी लड़ाई लड़ें : श्रीमती @priyankagandhi#आरहीहै_कांग्रेस pic.twitter.com/7D4wc5fbOo

— Congress (@INCIndia) January 13, 2022 आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को मैदान में उतारा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची में, 50 उम्मीदवार महिलाएं हैं। कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट में में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां आशा सिंह भी शामिल हैं। शाहजहांपुर से, हमने आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को मैदान में उतारा है, जिन्होंने मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को भी टिकट दिया गया है।

ये लड़ाई सत्ता के लिए नहीं परिवर्तन के लिए है। ऐसा परिवर्तन जहाँ अन्याय न हो, जहाँ अत्याचार न हो।
लड़ाई जारी रहेगी..#आ_रही_है_कांग्रेस pic.twitter.com/tF3aHKMCeS

— Congress (@INCIndia) January 13, 2022 सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा
चुनाव आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। वहीं मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। गौरतलब है कि कांग्रेस राज्य में 30 साल से अधिक समय से सत्ता से बाहर है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 312 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।वहीं सपा ने 47, बसपा ने 19, कांग्रेस पार्टी ने केवल सात सीटों पर ही जीत हासिल की थी।

Posted By: Shweta Mishra