उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के प‍िता की तब‍ियत काफी खराब है। उन्‍हें जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल से एम्स दिल्ली के लिए रेफर क‍िया गया है। इसके बाद उन्‍हें एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस से लाकर यहां भर्ती कराया गया है। योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर पद से सेवानि‍वृत्‍त हैं।


एम्स में आनंद सिंह बिष्ट का हो रहा इलाज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सह बिष्ट के पिता बीमार है। वह गैस्ट्रो की समस्या से परेशान हैं। खबरों की मानें तो 12 मार्च को आनंद सिंह बिष्ट को जब शुरुआती समस्या हुई तो उन्हें देहरादून स्थित जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस दौरान शुरुआती उपचार में उनकी तबियत में काफी हद तक सुधार हुआ। हालांकि जब 16 मार्च को डॉक्टरों ने रूटीन चेकअप किया तो फिर से आंतों में सूजन दिखी। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली स्थित एम्स रिफर कर दिया। ऐसे में उन्हें एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस से ले जाया गया। इसके बाद यहां पर अब एम्स में उनका इलाज हो रहा है। अस्पताल में कोई गैस्ट्रो सर्जन उपलब्ध नहीं
इस संबंध में हिमालयन हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट वाई एस बिष्ट का कहना है कि आनंद सिंह बिष्ट गैस्ट्रो की समस्या है। इनकी आंतों में दिक्कत है जिसे सर्जरी से ही ठीक किया जा सकता है। वहीं इस समय उनके अस्पताल में कोई गैस्ट्रो सर्जन उपलब्ध नहीं है। इसलिए उन्हें एम्स रेफर किया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मूलत: उत्तराखंड के यमकेश्वर प्रखंड के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। सीएम योगी तो नहीं लेकिन इनका पूरा परिवार अभी यहां रह रहा है। इनके पिता पिता उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर पद पर कार्यरत रहे हैं। वह 1991 में रिटायर होने के बाद से अपने गांव में ही रह रहे हैं।

राहुल की अध्यक्षता में कांग्रेस का पहला महाधिवेशन आज, 4 प्रस्तावों संग तय होगी 5 साल की दशा-दिशा

Posted By: Shweta Mishra