यूपी के अलीगढ़ के एक पूर्व प्रधान के कुत्ते टॉमी ने पड़ोसी गांव की जेली के साथ सात फेरे लिए। दुल्हन जेली भी विदा होकर टाॅमी के साथ ससुराल चली गयी। ढोल नगाड़ों के साथ निकली बारात डांस जयमाला व शादी में परोसे गए देशी घी के व्यजंनों के चलते यह शादी काफी चर्चा में है।

अलीगढ़ (एएनआई)। शादी का मौसम शुरू होते ही उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक अनाेखी शादी रचायी गयी। यहां पर पूर्व सुखरावली ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी के पालतू कुत्ते टॉमी का अतरौली के टीकरी रायपुर निवासी डॉक्टर रामप्रकाश सिंह की सात माह की डॉगी जेली के साथ विवाह हुआ। टॉमी और जेली की शादी 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन तय हुई थी। शादी के दिन वधू पक्ष टिकरी रायपुर से सुखरावली गांव पहुंचा। जेली के परिवार से आए लोगों ने टॉमी के तिलक की रस्म अदा की। उसके बाद टॉमी की बारात निकाली गयी। सजा संवरा दूल्हा टाॅमी आगे-आगे चल रहा था उसके पीछे बाराती चल रहे थे। ढोल नगाड़ों की थाप के साथ धूमधाम से निकली बारात में बारातियों ने जमकर डांस किया।

#Aligarh में सुखारवी के पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी के डाॅगी टॉमी ने रायपुर ओई के डॉक्टर रामप्रकाश सिंह की डॉगी जैली संग लिए सात फेरे। इस दाैरान बारातियों ने जमकर ढोल-नगाड़ों पर डांस किया व देशी घी के व्यंजन खाए। #Dog #DogWedding pic.twitter.com/hz0F3aqrDF

— inextlive (@inextlive) January 16, 2023


दुल्हन बन कर जेली हुयी विदा
इसके बाद टाॅमी की बारात दुल्हन जेली के द्वार पर पहुंची। जेली के परिवालाें ने बारात का भव्य स्वागत किया। टाॅमी व जेली ने एक दूसरे को जयमाला पहनाया व उसके बाद सात फेरे लिए। विवाह के अंत में दोनों को देसी घी से बने व्यंजन परोसे गए। शादी में आए सभी लोगों ने खाने का आनंद लिया। इसके बाद 'विदाई' की रस्म अदा की गई। टॉमी के मालिक दिनेश ने कहा, मकर संक्रांति के मौके पर शादी का आयोजन किया। पड़ोस के कुत्तों को देसी घी का खाना बांटा गया। हमने लगभग 40,000-45,000 रुपये खर्च किए। यह शादी चर्चा का विषय बनी हुयी है।

Posted By: Shweta Mishra