-सगे भाई और दोनों की पत्नी संक्रमित, शमसाबाद के गांव के कई लोग संक्रमित

-85 साल के बुजुर्ग, 12 साल के बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव

आगरा। लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय की आया, पीएसी के एक और जवान सहित कोरोना के शनिवार को 34 नए केस आए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2065 पहुंच गई है।

लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय की आया के सैंपल जांच को भेजे गए। आया की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली मच गई। पीएससी के 17 जवान पॉजिटिव मिलने के बाद 24 साल के एक और जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। शमसाबाद के गांव गढी जहान सिंह के 60, 32 और 24 साल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। 40 साल के प्रेम नगर उखर्रा, 67 साल के ट्रांस यमुना कॉलोनी, 60 साल के बसई जगनेर, 22 साल के मरीज, बरारा बिचपुरी के 32,30, 20 साल के मरीज, 25 साल के कुशवाह कॉलोनी खेरिया मोड़, 59 साल के बोदला, 38 साल के फतेहाबाद रोड श्यामो, 40 साल के बाग राजपुर शहीद नगर, 68 साल के ताजगंज, 65 साल के मलपुरा, 70 साल के शाहगंज, 56 साल के विष्णु कॉलोनी शाहगंज, 57 साल के यमुना ब्रिज, 30 साल के प्रतापनगर, 62 साल के रुनकता, 27 साल के शंभु नगर, बसंत विहार कमला नगर के 52, 28 और 27 साल के मरीज, मई बाह के 85, 50 और 12 साल के बालक में कोरोना की पुष्टि हुई है। न्यू शाहगंज के 55 और 52 साल के सगे भाई और उनकी पत्नियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। 47 साल के वेटेनरी हॉस्पिटल के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव है।

लेडी लॉयल में दो घंटे बंद रही ओपीडी

ओपीडी को बंद कर दिया गया, संपर्क में आए कर्मचारियों को जांच कराने के लिए कहा गया है। करीब दो घंटे तक ओपीडी बंद कर सैनेटाइज करने का काम चला। गर्भवती महिलाओं का एंटीजन टेस्ट कराना प्रसव कराया गया।

सवा दो महीने बाद जिला जेल में कोरोना का केस, बंदियों की हुई जांच

जेल में हत्या के आरोप में बंद 65 वर्षीय सजायाफ्ता बंदी में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी, शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला जेल पहुंची। बंदियों की थर्मल स्क्री¨नग की गई। यहां मई में एक के बाद एक तीन कोरोना के केस मिले थे, अब करीब सवा दो महीने बाद नया केस मिला है। संक्रमण कैसे हुआ, इसके लिए कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है, जिला जेल में 2500 बंदी हैं।

35 मरीज डिस्चार्ज, 297 का चल रहा इलाज

कोरोना संक्रमित 35 मरीजों के ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। 1667 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 297 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।

Posted By: Inextlive